LOC vs LAC vs IB: क्या आप जानते हैं भारत की इन 3 सीमाओं का असली फर्क?

Published : May 13, 2025, 03:25 PM IST

LOC, LAC और IB… तीन नाम, तीन सीमाएं, लेकिन हर एक के पीछे छिपा है संघर्ष, राजनीति और पड़ोसी देशों से का गहरे रिश्ते का तानबाना। क्या आप जानते हैं इन तीनों सीमाओं का असली अंतर? जानिए वो राज़ जो नक्शे नहीं बताते।

PREV
17
क्या आप जानते हैं भारत की तीन प्रमुख सीमाएं क्या हैं?

LOC (नियंत्रण रेखा), LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) और IB (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) – तीनों सीमाएं अलग-अलग देशों से जुड़ी हैं और इनका इतिहास, नियंत्रण और वैधता भी अलग-अलग है।

27
LOC क्या है? – नियंत्रण रेखा का सच
  1. LOC भारत और पाकिस्तान के बीच वह रेखा है जो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से (POK) से अलग करती है।
  2. यह रेखा 1948 में युद्धविराम के बाद बनी और 1972 के शिमला समझौते में इसे औपचारिक रूप से LOC कहा गया।
  3. यह 740 किमी लंबी है और एक युद्धविराम रेखा है, न कि अंतरराष्ट्रीय सीमा।
37
LAC क्या है? – चीन से जुड़ी अनिश्चित सीमा
  1. LAC भारत और चीन के बीच वह वास्तविक सीमा रेखा है जो लद्दाख को अक्साई चिन से अलग करती है।
  2. यह रेखा 3488 किमी लंबी है और तीन सेक्टरों में विभाजित है: पूर्वी (अरुणाचल), मध्य (उत्तराखंड, हिमाचल), और पश्चिमी (लद्दाख)।
  3. भारत और चीन के बीच इस पर कोई आपसी समझौता नहीं है, इसलिए इसे “वास्तविक” नियंत्रण रेखा कहा जाता है।
47
IB क्या है? – आधिकारिक और अंतरराष्ट्रीय सीमा

यह रेखा भारत-पाकिस्तान, भारत-बांग्लादेश जैसे देशों के बीच स्थित है। यह सर सिरिल रेडक्लिफ द्वारा 1947 में विभाजन के दौरान खींची गई थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

57
LOC और LAC में क्या फर्क है?

LOC पर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौता हुआ है, लेकिन LAC पर चीन से कोई औपचारिक सहमति नहीं है, जिससे अक्सर झड़पें होती हैं।

67
कहां-कहां से गुजरती हैं ये सीमाएं?

LOC: जम्मू-कश्मीर | LAC: लद्दाख से अरुणाचल | IB: पंजाब से गुजरात 

LOC मुख्यतः कश्मीर में है, LAC पूर्वोत्तर और लद्दाख में, जबकि IB भारत की सभी मान्यता प्राप्त सीमाओं को दर्शाती है। इनकी भौगोलिक स्थिति सामरिक रूप से अहम है।

77
सीमाओं का मतलब – सिर्फ लाइन नहीं, सुरक्षा की दीवार

LOC, LAC और IB केवल सीमाएं नहीं, भारत की सुरक्षा की नींव हैं। इनकी समझ से भारत की विदेश नीति, सेना की रणनीति और पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories