लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों में कराई गई 30 से ज्यादा डिलीवरी, 28 मई तक 3840 श्रमिक ट्रेनें चलाई गईं

Published : May 29, 2020, 04:56 PM IST
लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों में कराई गई 30 से ज्यादा डिलीवरी, 28 मई तक 3840 श्रमिक ट्रेनें चलाई गईं

सार

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान ट्रेन में 30 से ज्यादा डिलीवरी कराई गई है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया, भारतीय रेलवे ने अपने डॉक्टर भेजकर ट्रेन में 30 से ज्यादा डिलीवरी कराई हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान ट्रेन में 30 से ज्यादा डिलीवरी कराई गई है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया, भारतीय रेलवे ने अपने डॉक्टर भेजकर ट्रेन में 30 से ज्यादा डिलीवरी कराई हैं। भारतीय रेलवे के डॉक्टरों और नर्सों ने 24 घंटे काम करके जहां जरूरत है वहां पहुंच कर डिलीवरी कराई और अस्पताल घर में शिफ्ट किया। 

28 मई तक 3840 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं
विनोद कुमार ने बताया, 28 मई तक 3840 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चली हैं। करीब 52 लाख यात्री जा चुके हैं। पिछले एक हफ्ते का औसत 1,524 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और करीब 20 लाख यात्रियों का है। पिछले एक हफ्ते में हमने प्रतिदिन करीब 3 लाख प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

ओरिजनेटिंग राज्य से ट्रेनों की मांग कम हुई
विनोद कुमार यादव ने बताया, रेलवे ओरिजनेटिंग राज्य (जिस राज्य से ट्रेन चलती है) की मांग के हिसाब से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध करा रहा है और धीरे-धीरे ऐसा लग रहा है कि ओरिजनेटिंग राज्य की मांग कम होने लगी है। 24 मई को हमने सब राज्य सरकारों से उनकी ट्रेनों की जरूरत ली थी, ये करीब 923 ट्रेनों की थी। कल हमने फिर राज्य सरकारों से बात करके उनकी ट्रेनों की जरूरत ली, आज केवल 449 ट्रेनों की जरूरत है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दो-तिहाई बहुमत के बावजूद फंस सकते हैं राघव चड्ढा, जानिए दलबदल कानून की असली शर्त
Top 10 Morning News: पंजाब दलबदल से लेकर Paytm बैंक एक्शन तक, देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें