देश के 5 राज्यों में 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सबने यही कहा कि कोरोना को रोकने के लिए बहुत जरूरी

देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाया गया 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है। पीएम मोदी 14 अप्रैल को देश को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ राहत के साथ देश में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2020 2:32 PM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:32 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाया गया 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है। पीएम मोदी 14 अप्रैल को देश को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ राहत के साथ देश में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। हालांकि कई प्रदेशों ने पीएम के ऐलान के पहले ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ताजा मामला अरूणाचल प्रदेश का है। यहां की सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।



मुख्य सचिव नरेश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान केवल सरकारी बसों को चलने की अनुमति होगी। संबंधित अधिकारियों से मंजूरी हासिल कर निर्माण कार्य किए जा सकेंगे लेकिन प्रवासी मजदूरों की सेवा नहीं ली जा सकेगी। 



देश में और कहां-कहां बढ़ाया गया लॉकडाउन
  1. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। 
  2. पंजाब सरकार ने 1 मई तक लॉकडाउन/कर्फ्यू को बढ़ाने का फैसला किया।
  3. तमिलनाडु में मुख्यमंत्री लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
  4. ओडिशा में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। ओडिशा पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन को सबसे पहले बढ़ाया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमने प्रधानमंत्री जी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। सभी मुख्यमंत्रियों का सुझाव यही था कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए। जब प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे तो लॉकडाउन की पूरी रणनीति जनता के सामने रखेंगे। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला