लोहरदगा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, कांग्रेस के सुखदेव भगत 139138 वोटों से जीते

Published : Jun 04, 2024, 02:34 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 11:01 PM IST
Lohardaga Lok Sabha Sabha Election Results 2024

सार

Lohardaga Lok Sabha Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखड़ की लोहरदगा (ST) सीट पर कांग्रेस के सुखदेव भगत (Sukhdeo Bhagat) जीत गये हैं। बीजेपी के समीर उरांव (Samir Oraon) को हार मिली है।

Lohardaga Lok Sabha Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखड़ की लोहरदगा (ST) सीट पर कांग्रेस के सुखदेव भगत (Sukhdeo Bhagat) को जीत हासिल हुई है। सुखदेव भगत को 483038 वोट मिले हैं। बीजेपी के समीर उरांव (Samir Oraon) को 343900 वोट मिले हैं। जबकि इंडिपेंडेंट कैंडिडेट चमरा लिंडा को 45998 वोट मिले हैं।

लोहारदगा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- चुनाव 2024 में BJP ने बदला जीता प्रत्याशी, हारने वाले पर INC का दांव

- 2009 से 2019 तक, 3 बार से लोहारदगा सीट जीत रहे BJP के सुदर्शन भगत

- 2019 में सुदर्शन भगत के पास कुल प्रॉपर्टी 1 करोड़ की दौलत थी, कर्ज 5 लाख

- सुदर्शन भगत के पास 2014-2009 में 90 लाख और 30 लाख की संपत्ती थी

- 2004 में लोहारदगा लोकसभा चुनाव कांग्रेस के डॉ. रामेश्वर उरांव ने जीता था

- रामेश्वर उरांव ने 2004 के चुनाव में अपनी कुल दौलत 92 लाख शो की थी

- 2019 में हार का अंतर 10363 वोट, 2014 में सिर्फ 6489 वोट से हुई जीत

नोटः झारखंड़ की लोहारदगा लोकसभा चुनाव के दौरान 1234286 वोटर थे, जबकि 2014 के चुनाव में यह आंकड़ा 1119144 था। 2019 में बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन भगत 371595 वोट के साथ लोहारदगा सीट पर कब्जा किया था। कांग्रेस कैंडीडेट सुखदेव भगत 361232 वोट पाकर दूसरे पोजीशन पर थे। हार का फासला सिर्फ 10363 वोट था। वहीं, 2014 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुदर्शन भगत 226666 वोट के साथ जीते थे। कांग्रेस के रामेश्वर ओरांव को 220177 वोट मिला था। हार का अंतर सिर्फ 6489 वोट था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला