
Lok Kalyan Award for Govt employees: असम सरकार, अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजनाओं का शुभारंभ की है। राज्य सरकार ने सोमवार को राज्य स्तर पर 10 अराजपत्रित कर्मचारियों और जिला स्तर पर 89 कर्मचारियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की है। इन कर्मचारियों को नकद पुरस्कार के साथ सेवा संबंधी कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह पुरस्कार हर साल दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा एक कमेटी करेगी।
लोकसेवा कल्याण पुरस्कार के लिए होगा चयन
राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बोरदोलोई की पुण्य तिथि पर हर साल यह पुरस्कार दिया जाएगा। स्वर्गीय बोरदोलोई की पुण्य तिथि पांच अगस्त को लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार के आदेश अनुसार, सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले कर्मचारियों को एक साल का सेवा विस्तार उनके सेवाकाल के अतिरिक्त दिया जाएगा। यानी उनकी सेवानिवृत्ति आयु 61 हो जाएगी। पुरस्कार के लिए चयनित कर्मचारियों को 25 हजार रुपये नकदी एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यह पुरस्कार राज्य सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा।
कैसे होगा मूल्यांकन?
प्रस्तावों के मूल्यांकन और चयन के लिए दो पैनल एक स्क्रीनिंग कमेटी और एक राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। पुरस्कार विजेताओं का चयन सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है। चयन के लिए मुख्य मानदंड काम की नैतिकता, समय की पाबंदी, सत्यनिष्ठा और कोई अन्य मानदंड थे जो समितियों द्वारा तय किए जा सकते हैं।
जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चुने गए 89 लोगों को 35 जिलों से प्राप्त 259 नामांकनों में से चुना गया था, और राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 10 कर्मचारियों को विभिन्न विभागों और निदेशकों द्वारा प्रस्तुत 99 प्रस्तावों में से चुना गया था।
यह भी पढ़ें:
संजय राउत की मुश्किलें और बढ़ी: ED जांच में महिला की एंट्री, रेप व हत्या की धमकी का केस
संजय राउत की कहानी: कभी थे मुंबई के सबसे चर्चित क्राइम रिपोर्टर जो अंडरवर्ल्ड की सटीक खबर रखता था
हावड़ा में झारखंड के तीन विधायकों की गाड़ियों में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद
प्रधानमंत्री आवास और राजभवनों का घेराव करेगी कांग्रेस, 5 अगस्त को सामूहिक गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.