जानें क्यों खास है विवेकानंद रॉक मेमोरियल, पीएम मोदी यहां 48 घंटे तक लगाएंगे ध्यान

Published : May 30, 2024, 12:18 PM ISTUpdated : May 30, 2024, 12:19 PM IST
Vivekananda Kendra

सार

पीएम नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी के तट के पास समुद्र से निकले चट्टान पर बने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 48 घंटे तक ध्यान लगाएंगे। यह वही जगह है जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जाएंगे। वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 48 घंटे का ध्यान करेंगे। पीएम ध्यान मंडपम से ध्यान करेंगे। यह वही जगह है जहां स्वामी विवेकानंद ने 1892 में ध्यान किया था। 2019 में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने से पहले नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के केदारनाथ धाम गए थे। उन्होंने पवित्र गुफा में ध्यान किया था।

ध्यान के लिए पीएम ने क्यों चुना विवेकानंद रॉक मेमोरियल?

विवेकानंद रॉक मेमोरियल को स्वामी विवेकानंद के सम्मान में बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हैं। चेन्नई के मायलापुर में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार का दर्शन स्वामी विवेकानंद से प्रेरित है। नरेंद्र मोदी ने कहा था, "हमारा शासन दर्शन भी स्वामी विवेकानंद से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जब विशेषाधिकार खत्म होते हैं और समानता तय होती है तो समाज प्रगति करता है। आप हमारे सभी प्रमुख कार्यक्रमों में यह दृष्टिकोण देख सकते हैं। पहले बुनियादी सुविधाओं को भी विशेषाधिकार माना जाता था। बहुत से लोगों को प्रगति के लाभों से वंचित रखा जाता था। केवल कुछ चुनिंदा लोगों या छोटे समूहों को ही इसका लाभ मिलता था। अब विकास के दरवाजे सभी के लिए खोल दिए गए हैं।"

क्या है विवेकानंद रॉक मेमोरियल?

विवेकानंद रॉक मेमोरियल को कन्याकुमारी के समुद्र तट के पास बनाया गया है । इसका निर्माण समुद्र से बाहर निकले चट्टान पर हुआ है। उसके पास में ही तमिल संत तिरुवल्लुवर की अखंड प्रतिमा है। इस चट्टान को प्राचीन काल से ही पवित्र स्थान माना जाता रहा है। विवेकानंद रॉक मेमोरियल समिति ने इसका निर्माण स्वामी विवेकानंद की 24, 25 और 26 दिसंबर 1892 को ध्यान और ज्ञान प्राप्ति के लिए “श्रीपद पराई” की यात्रा की स्मृति में किया था। विवेकानंद रॉक मेमोरियल देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक रोज आते हैं। कन्याकुमारी में समुद्र तट से नाव मिलती है। लोग नाव में सवार होकर विवेकानंद रॉक मेमोरियल और संत तिरुवल्लुवर की विशाल प्रतिमा को देखने पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें- कन्याकुमारी में PM मोदी, भगवती के दर्शन के बाद करेंगे मेडिटेशन, देखें पूरा शेड्यूल

पीएम की सुरक्षा के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल के आसपास 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। नौसेना के जवानों को समुद्र में सुरक्षा के लिए लगाया गया है। गुरुवार शाम से 1 जून तक पीएम के कन्याकुमारी में रहने की उम्मीद है। इस दौरान तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना को कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली