लोकसभा चुनाव: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, नागपुर से गडकरी, करनाल से खट्टर, जानें अन्य प्रत्याशियों के नाम

Published : Mar 13, 2024, 07:12 PM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 08:45 PM IST
BJP second list

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट मिला है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट मिला है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 72 प्रत्याशियों के नाम हैं। इससे पहले भाजपा ने 195 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली लिस्ट जारी की थी। भाजपा की दूसरी लिस्ट में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मायी को हावेरी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हरिद्वार से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

 

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट

लोकसभा चुनाव 2024: दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव से भाजपा उम्मीदवार

  • दादर एवं नगर हवेली- कलाबेन देलकर

लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार

  • पूर्वी दिल्ली- हर्ष मलहोत्रा
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली- योगेन्द्र चंदोलिया

लोकसभा चुनाव 2024: गुजरात से भाजपा प्रत्याशी

  • साबरकांठा- भीखाजी दुधाजी ठाकोर
  • अहमदाबाद पूर्व- हसमुखभाई सोमाभाई पटेल
  • भावनगर- निमुबेन बम्भानिया
  • वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट
  • छोटा उदयपुर- जशुभाई भीलुभाई रावठा
  • सूरत- मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
  • बलसाड- धवल पटेल

लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा से भाजपा ने इन्हें दिया टिकट

  • अम्बाला- बंतो कटारिया
  • सिरसा- अशोक तंवर
  • करनाल- मनोहर लाल खट्टर
  • भिवानी-महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह
  • गुड़गांव- राव इंद्रजीत सिंह यादव
  • फरीदाबाद- कृष्ण पाल गुर्जर

लोकसभा चुनाव 2024: कर्नाटक से भाजपा उम्मीदवारों के नाम 

  • चिक्कोडी- अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
  • बागलकोट- पी.सी. गद्दीगौडर
  • बीजापुर- रमेश जिगजिणगी
  • गुलबर्गा- उमेश जी जाधव
  • बीदर- भगवंत खूबा
  • कोप्पल- बसवाराज क्यावातूर
  • बेल्लारी- बी. श्रीरामुलू
  • हावेरी- बसवराज बोम्मायी
  • धारवाड़- प्रह्लाद जोशी
  • दावणगेरे- गायत्री सिद्देश्वर
  • शिमोगा- बी वाई राघवेंद्र
  • उडुपी चिकमंगलूर- कोटा श्रीनिवास पूजारी
  • दक्षिण कन्नड़-कैप्टन ब्रिजेश चौटा
  • तुमकुर- वी सोमन्णा
  • मैसूर- यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार
  • चामराजनगर- एस बालराज
  • बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ. सी एन मंजूनाथ
  • बेंगलुरु उत्तर- कुमारी शोभा करंदलाजे
  • बेंगलुरु सेंट्रल- पी.सी. मोहन
  • बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या

लोकसभा चुनाव 2024: मध्य प्रदेश से भाजपा के उम्मीदवार

  • बालाघाट- भारती पारधी
  • छिंदवाड़ा- विवेक बंटी साहू
  • उज्जैन- अनिल फिरोजिया
  • धार- सावित्री ठाकुर
  • इंदौर- शंकर लालवानी

लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र से भाजपा प्रत्याशी

  • नंदुरबार- डॉ. हिना विजयकुमार गावित
  • धुले- डॉ. सुभाष रामराव भामरे
  • जलगांव- स्मिता वाघ
  • रावेर- रक्षा निखिल खडसे
  • अकोला- अनूप धोत्रे
  • वर्धा- रामदास चंद्रभानजी तडस
  • नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
  • चंद्रपुर- सुधीर मुंगंटीवार
  • नांदेड़-प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
  • जालना- रावसाहेब दादाराव दानवे
  • डिंडोरी-डॉ. भारती प्रवीण पवार
  • भिवंडी- कपिल मोरेश्वर पाटिल
  • मुंबई उत्तर- पियूष गोयल
  • मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा
  • पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल
  • अहमदनगर- डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • बीड- पंकजा मुंडे
  • लातूर- सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे
  • माढ़ा- रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक-निंबालकर
  • सांगली- संजयकाका पाटिल

लोकसभा चुनाव 2024: तेलंगाना में भाजपा ने इन्हें दिया टिकट

  • आदिलाबाद- गोदाम नागेश
  • पेद्दापल्ले- गोमासा श्रीनिवास
  • मेडक- माधवनेनी रघुनंदन राव
  • महबूबनगर- डी के अरुणा
  • नल्गोंडा- सईदा रेड्डी
  • महबुबाबाद- प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक

लोकसभा चुनाव 2024: त्रिपुरा से भाजपा उम्मीदवार

  • त्रिपुरा पूर्व- महारानी कृति सिंह देबबर्मा

 

उत्तराखंड से भाजपा उम्मीदवार

  • गढ़वाल- अनिल बलूनी
  • हरिद्वार- त्रिवेन्द्र सिंह रावत

 

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: BJP ने जारी की 195 कैंडीडेट्स की 1st लिस्ट, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान