Lok Sabha elections 2024: जानें कौन हैं सुरेंद्रन, राहुल को दी वायनाड में अमेठी जैसे हश्र की चेतावनी

Published : Mar 26, 2024, 06:53 PM ISTUpdated : Mar 26, 2024, 06:55 PM IST
Rahul Gandhi K Surendran

सार

केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी, भाजपा उम्मीदवार के सुरेंद्रन और सीपीआई प्रत्याशी एनी राजा के बीच है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक वायनाड है। यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में राहुल को यहां से जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन राहुल गांधी को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता को अमेठी जैसा हाल होने की चेतावनी दी है। दरअसल, 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में हार मिली थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें हराया था।

वायनाड लोकसभा सीट परंपरागत रूप से केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का गढ़ रही है। 2009 में एमआई शानावास ने 1,53,439 वोटों से जीत हासिल की थी। 2014 में शनावाज के जीत का अंतर घटकर 20,870 वोट रह गया था।

2019 में राहुल गांधी को मिली थी 4,31,770 वोटों के अंतर से जीत

2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ा। यहां 80.37% मतदान हुआ। राहुल गांधी को 10,87,783 वोटों में से 706,367 वोट (64.94%) मिले। उन्हें 4,31,770 वोटों के अंतर से जीत मिली। सीपीआई के पीपी सुनीर को 274,597 वोट (25.24%) और बीडीजेएस के तुषार वेल्लापल्ली (एनडीए उम्मीदवार) को 78,816 वोट (7.25%) मिले थे।

कौन हैं के सुरेंद्रन?

के सुरेंद्रन केरल भाजपा अध्यक्ष हैं। वह उत्तर केरल के बड़े नेता हैं। वह 2020 में केरल भाजपा के अध्यक्ष बने थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुरेंद्रन पथानामथिट्टा सीट से उतरे थे। वह तीसरे स्थान पर रहे थे। पिछले कुछ वर्षों में उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा है।

सुरेंद्रन ने 2018 में सबरीमाला आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। वह करीब महीने भर जेल में रहे। इस दौरान उनकी इमेज मजबूत नेता के रूप में बनी। सुरेंद्रन ने कई बार चुनावों में हार का सामना किया है। 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में वह मंजेश्वरम और कोन्नी दो सीट से उतरे थे, लेकिन दोनों जगह हार मिली।

यह भी पढ़ें- Voter Education: 7 चरणों के चुनाव में लगेंगे 44 दिन, जानें भारत में क्यों लगता है इतना अधिक समय

के सुरेंद्रन बोले- अमेठी जैसा होगा हाल

के सुरेंद्रन ने राहुल गांधी को चेतावनी दी है कि वायनाड में उनका वही हाल होगा जो 2019 के चुनाव में अमेठी में हुआ था। राहुल गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे। वायनाड के चुनावी मैदान में सुरेंद्रन और राहुल गांधी के साथ सीपीआई की एनी राजा भी हैं। टिकट मिलने के बाद सुरेंद्रन ने कहा, "केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे एक जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने वायनाड में लड़ाई लड़ने के लिए कहा है। वायनाड के लोग निश्चित रूप से पूछेंगे कि इंडिया अलायंस के नेता एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक-दूसरे से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद दिलीप घोष ने ममता बनर्जी से पूछा-कितने पिता है?, मिला ये जवाब

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

INDIA Bloc Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा इंडिया गठबंधन, दिल्ली में होटल बुकिंग से मेट्रो तक सख्ती
US Green Card: TCS, Infosys, Cognizant पर सख्ती, H-1B Visa और भारतीय IT कर्मचारियों पर क्या असर?