तमिलनाडु के कोयंबटूर में PM ने किया रोड शो, एक झलक पाने को उमड़ा जन सैलाब, देखें वीडियो

Published : Mar 18, 2024, 06:58 PM ISTUpdated : Mar 18, 2024, 07:28 PM IST
Narendra Modi Road Show

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो किया। पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारे जन सैलाब उमड़ा।

कोयंबटूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो किया। उन्होंने करीब 3.5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसमें पीएम को एक घंटा से अधिक समय लगा।इस दौरान पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारे जन सैलाब उमड़ा। 

 

 

रोड शो में लाखों की संख्या में लोग जुटे। लोग मोदी..मोदी.. के नारे लगा रहे थे। फूलों की बारिश कर पीएम का स्वागत किया गया। नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हजारों लोगों ने अपने घरों की छतों और बालकनी में खड़े होकर नरेंद्र मोदी को देखा। रोड शो के रास्ते को भाजपा के झंडों से पाट दिया गया था। सभी लोग पीएम को देख सकें इसके लिए उनकी गाड़ी को धीमी रफ्तार से आगे बढ़ाया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाहन पर तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद थे। रोड शो में आए लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। बहुत से लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। लोग अबकी बार चार सौ के पार का नारा भी लगा रहे थे। रोड शो में कुछ लोग 'मैं हूं मोदी का परिवार' लिखा प्लेकार्ड लेकर आए।

तेलंगाना और कर्नाटक में की चुनावी रैली

रोड शो से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना और कर्नाटक में चुनावी रैली की। दोनों रैली में पीएम ने मुख्य रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। रविवार को राहुल गांधी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में कहा था कि हम शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। पीएम ने इसे मुद्दा बना दिया है।

तेलंगाना में नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरे लिए हर मां, बेटी, शक्ति का रूप है। मैं माताओं-बहनों को शक्ति का रूप मानता हूं। उनकी पूजा करता हूं। मैं माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा, जीवन खपा दूंगा। लड़ाई शक्ति का विनाश करने वालों और शक्ति की पूजा करने वालों के बीच है।"

यह भी पढ़ें- ‘शिवाजी पार्क में शक्ति के विनाश की बात हुई, बाला साहेब ठाकरे की आत्मा को कितना दुख हुआ होगा’

कर्नाटक में पीएम ने कहा, "मुंबई में इंडी अलायंस ने खुला ऐलान किया है। वे लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का ऐलान किया है। अगर शक्ति विनाश का उनका ऐलान है तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है।"

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: PM बोले- इंडी अलायंस की लड़ाई शक्ति के खिलाफ, माताओं-बहनों की रक्षा को जान की बाजी लगा दूंगा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Neha Bohra Controversy: ब्राह्मणों और देवी-देवताओं के अपमान पर सरकार से बड़ी मांग! देखिए पूरा बयान
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के चुनाव में वो 11 भारतीय चेहरे! कौन बनेगा सांसद, गवर्नर और मेयर?