
Lok Sabha election 2024: आज देश भर के 21 राज्यों में कुल 102 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। इस दौरान शाम 6 बजे तक पूरे देश में 59.71 फीसदी चुनाव हुए। बता दें कि आज कई राज्यों में शाम 5 बजे तक भी चुनाव हुए। इसमें अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल है। चिंता की बात ये भी है कि बिहार जैसे बड़े राज्य में मात्र 46.32 फीसदी ही वोटिंग हो पाई। इसके अलावा बंगाल में 77.55 फीसदी वोटिंग हुई।
पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे। इस दौरान देश भर के लगभग 9 सेंट्रल मिनिस्टर, 2 पूर्व सीएम और 1 पूर्व राज्यपाल शामिल थे। इस तरह से इन लोगों की किस्मत EVM मशीन कैद हो गई। इलेक्शन कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक पहले फेज में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने भाग लिया। इसमें से 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स थे।
जानें शाम 5 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान?
ये भी पढ़ें: अन्नामलाई का बड़ा दावा: ‘DMK, AIADMK ने कोयंबटूर में खर्च किए 1,000 करोड़ रुपए’
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.