तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने आरोप लगाया है कि DMK और AIADMK ने कोयंबटूर में 1,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 

कोयंबटूर। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के अन्नामलाई ने विरोधी दलों DMK और AIADMK को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों पार्टियों ने चुनाव के दौरान कोयंबटूर में 1,000 करोड़ रुपए खर्च किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अन्नामलाई ने शुक्रवार को करूर गांव के उथुपट्टी मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 4 जून को एनडीए के लिए ऐतिहासिक रिजल्ट आने वाले हैं। तमिलनाडु में भाजपा का वोट शेयर बढ़ेगा।

अन्नामलाई बोले-द्रविड़ राजनीति का समय खत्म हो गया

अन्नामलाई आईपीएस अधिकारी थी। उन्होंने नौकरी छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया था। चुनाव प्रचार के दौरान अन्नामलाई अपने आक्रामक भाषण के चलते सुर्खियों में रहे। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु के लोग पीएम मोदी के साथ हैं। कर्नाटक में हम इस बार क्लीन स्वीप की उम्मीद कर रहे हैं। तेलंगाना में भाजपा नंबर वन पार्टी होगी। द्रविड़ राजनीति का समय खत्म हो गया है।"

DMK, AIADMK ने कोयंबटूर में खर्च किए 1,000 करोड़ रुपए

अन्नामलाई ने कहा, "DMK, AIADMK कोयंबटूर में क्या कर रहे हैं यह हर कोई देख रहा है। कोयंबटूर में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं। अगर वे एक मतदाता भी मीडिया के सामने ला दें जो कहे कि भाजपा के लोग उसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं तो मैं उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा। मैं सैद्धांतिक रूप से इस चुनाव में भाग ले रहा हूं।"

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गरजी बंदूकें, गोलीबारी में 3 की मौत, देखें वीडियो

बता दें कि कोयंबटूर में अन्नामलाई का मुकाबला डीएमके के गणपति पी राजकुमार और एआईएडीएमके के सिंगाई रामचंद्रन से हुआ है। तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं। सभी सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी का फोकस दक्षिण भारत के राज्यों पर अधिक है। तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भाजपा की स्थिति पहले कमजोर रही है।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मोस के निर्यात पर पीएम मोदी ने रैली में कही ये बात, बताया कांग्रेसी सरकार होती तो तेजस का होता ऐसा हाल