MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • कौन हैं ध्रुव राठी जो नई मुसीबत में फंसे, 8 साल पुराने केस में कोर्ट से मिला बड़ा झटका

कौन हैं ध्रुव राठी जो नई मुसीबत में फंसे, 8 साल पुराने केस में कोर्ट से मिला बड़ा झटका

यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कॉकरोच जनता पार्टी को सपोर्ट करने के बाद चर्चा में आए राठी को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 8 साल पुराने एक मामले में उन्हें गुरुग्राम स्थित पते पर नए सिरे से समन भेजने का आदेश दिया है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Oct 14 2026, 09:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
समन पहुंचाने वाले के साथ शिकायतकर्ता भी जाएंगे
Image Credit : ANI

समन पहुंचाने वाले के साथ शिकायतकर्ता भी जाएंगे

  • यह समन विकास सांकृत्यायन, जिन्हें विकास पांडे के नाम से भी जाना जाता है, की एक पुरानी अर्जी पर जारी किया गया है। अदालत ने शिकायतकर्ता को समन पहुंचाने वाले कर्मचारी के साथ जाने की अनुमति दी है, ताकि ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित पते पर समन की सही तरीके से तामील सुनिश्चित की जा सके।
  • अब इस मामले में 17 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। हालांकि, अदालत के इस आदेश का मतलब यह नहीं है कि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ कोई दोष साबित हो गया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
ध्रुव राठी के खिलाफ 20 लाख रुपये का मानहानि केस
Image Credit : X

ध्रुव राठी के खिलाफ 20 लाख रुपये का मानहानि केस

  • ध्रुव राठी इससे पहले भी कई कानूनी विवादों में चर्चा में रहे हैं। इनमें बीजेपी नेता सुरेश करमशी नखुआ की ओर से दर्ज कराया गया मानहानि का मामला भी शामिल है।
  • नखुआ ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में ध्रुव राठी के खिलाफ 20 लाख रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ध्रुव राठी ने जुलाई 2024 में अपने एक वीडियो में उन्हें ‘हिंसक और गालीबाज ट्रोलर’ कहा था।
  • नखुआ का कहना है कि इस टिप्पणी से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। इस मामले में जुलाई 2024 में जिला जज गुंजन गुप्ता की अदालत ने भी ध्रुव राठी को समन और नोटिस जारी किए थे। यह मामला सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों और उनसे जुड़ी मानहानि की कानूनी कार्रवाई के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Related image1
Dhruv Rathee Released: दिल्ली पुलिस ने देर रात छोड़ा, किस शर्त पर हुई ध्रुव राठी की रिहाई?
Related image2
Now Playing
ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा! CJP से कोई नाता नहीं, फिर प्रदर्शन में क्यों पहुंचे?
37
सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी को लेकर भी विवाद
Image Credit : instagram/juli_lbr

सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी को लेकर भी विवाद

  • ध्रुव राठी से जुड़ा एक अन्य विवाद सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर है। अमित सचदेव नाम के एक शिकायतकर्ता ने ध्रुव राठी के एक वीडियो के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
  • शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
47
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए जाने का मामला
Image Credit : ANI

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए जाने का मामला

  • ध्रुव राठी का नाम अक्टूबर 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा में आया था।
  • 10 अक्टूबर 2026 को प्रदर्शन में शामिल होने से पहले दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित आवास से हिरासत में लिया था।
  • बताया गया कि करीब 22 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटना के बाद भी ध्रुव राठी से जुड़ा मामला चर्चा में रहा।
57
17 अक्टूबर की सुनवाई पर टिकी नजरें
Image Credit : x.com

17 अक्टूबर की सुनवाई पर टिकी नजरें

  • साकेत कोर्ट के ताजा आदेश के बाद ध्रुव राठी से जुड़े 8 साल पुराने मामले में आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण हो गई है। अब 17 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में मामले की आगे की दिशा स्पष्ट हो सकती है। इ
  • सके अलावा, ध्रुव राठी के खिलाफ मानहानि और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े अन्य विवाद भी चर्चा में हैं। इन सभी मामलों में अंतिम निष्कर्ष संबंधित अदालतों की कार्यवाही और फैसलों पर निर्भर करेगा।
67
कौन हैं ध्रुव राठी?
Image Credit : ANI

कौन हैं ध्रुव राठी?

  • 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के रोहतक में पैदा हुए ध्रुव राठी एक भारतीय यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वीडियो कंटेंट क्रिएटर हैं।
  • वह राजनीति, इतिहास, सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण और समसामयिक घटनाओं पर सरल भाषा में वीडियो बनाते हैं।
  • खास तौर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचनात्मक समीक्षा करने वाले उनके वीडियो काफी चर्चित रहे हैं।
77
कितने पढ़े-लिखे हैं ध्रुव राठी?
Image Credit : X

कितने पढ़े-लिखे हैं ध्रुव राठी?

  • राठी ने जर्मनी के कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी की पढ़ाई की है।
  • ध्रुव राठी ने शुरुआत में यात्रा और घूमने-फिरने से जुड़े वीडियो बनाए। बाद में उन्होंने राजनीति, सरकारी नीतियों, मीडिया, इतिहास और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाना शुरू किया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
 
4th T20 • IND vs WI
Live
INDIND
(3.2 ov)51/0
WIWI
(20.0 ov)247/3
IND 197 runs in 100 balls
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP के इन जिलों में आंधी-बारिश और ओलों का ALERT! 15 अक्टूबर के मौसम पर IMD का पूर्वानुमान
Recommended image2
Ankita Bhandari Case: इंडिया गेट पर क्यों बैठे माता-पिता? राहुल-प्रियंका गांधी ने पहुंचकर दिया साथ
Recommended image3
‘शहनवाज’ बनकर बारात लेकर पहुंचा हिंदू युवक, खाने में मीट आते ही खुल गया राज
Recommended image4
अजय राय की कुर्सी जाने के पीछे 5 वजहें? मंदिर दर्शन से अखिलेश तक, कांग्रेस में क्यों बढ़ी खींचतान
Recommended image5
कौन थी वो महिला जिसे भारत में सबसे पहले मिली थी फांसी की सजा, गुनाह ऐसा कि कलेजा कांप जाए
Related Stories
Recommended image1
Dhruv Rathee Released: दिल्ली पुलिस ने देर रात छोड़ा, किस शर्त पर हुई ध्रुव राठी की रिहाई?
Recommended image2
Now Playing
ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा! CJP से कोई नाता नहीं, फिर प्रदर्शन में क्यों पहुंचे?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved