संजय राउत ने वायरल वीडियो को दिल्ली का बताकर नकली पुलिसवालों का दावा किया। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल पुलिस में भर्ती युवक का बयान शेयर कर उनके झूठ की पोल खोल दी।

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच विपक्ष का घिनौना चेहरा उजागर हो गया है। विपक्ष के नेता संजय राउत ने पश्चिम बंगाल पुलिस में नए भर्ती हुए युवाओं की यूनिफॉर्म ले जा रही गाड़ी के वीडियो को दिल्ली का बताकर वायरल किया। अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आते ही उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

संजय राउत ने बंगाल पुलिस के वीडियो को दिल्ली का बता किया शेयर

  • शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो दिल्ली का है, जिसमें खाकी वर्दी पहनाकर गुंडे लाए गए।
  • संजय राउत ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, दिल्ली के ज्ञानेश कुमार आंदोलन में एक नया मोड़। सड़कों पर हंगामा करते दिखे पुलिसवाले। महिलाओं और लड़कियों के साथ बदसलूकी करते हुए पाए गए, वे असल में BJP (अमित शाह) के नकली पुलिसवाले थे।
  • प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खाकी वर्दी पहनाकर लाए गए गुंडे थे। दिल्ली आंदोलन के आसपास खाकी वर्दी पहने पुलिसवालों से खचाखच भरी गाड़ियां थीं, किसके लिए?
  • बिना नेमप्लेट वाले जो पुलिसवाले दिखे, वे असल में ऐसी वर्दी पहने गुंडे थे, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का गुजरात मॉडल है! अपनी आंखें खोलिए और ध्यान से देखिए!
Scroll to load tweet…

कैसे खुली संजय राउत की पोल

  • अब बीजेपी ने उस वीडियो की सच्चाई बताते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वीडियो बनाने वाले शख्स राकेश सरकार ने अपनी बात रखते हुए सच्चाई बयां की है।
  • राकेश सरकार ने बताया कि मैंने 9 अक्टूबर को 10-15 सेकेंड का एक वीडियो बनाया था, जो खूब वायरल हुआ।
  • राकेश ने बताया कि मैं पश्चिम बंगाल पुलिस में नया भर्ती हुआ हूं। हम लोगों को पुलिस की यूनिफॉर्म देने के लिए एक गाड़ी आई थी। तब मैंने गाड़ी का दरवाजा खोलके यूनिफॉर्म दिखाते हुए एक वीडियो बनाया था।
  • इस वीडियो को दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रोटेस्ट के खिलाफ नकली पुलिस की वर्दी बताकर वायरल किया गया। यह सरासर झूठ है।
  • इसमें अमित शाह का नाम भी बदनाम किया गया। अब मैं उसी जगह से दूसरा वीडियो बनाकर मिसयूज हुए वीडियो की सच्चाई बता रहा हूं।
Scroll to load tweet…

बीजेपी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

  • बीजेपी ने पोस्ट करते हुए लिखा, झूठ, धोखेबाजी और बस धोखेबाजी! यही विपक्ष की घटिया राजनीति का असली चेहरा है।
  • पश्चिम बंगाल पुलिस में नए भर्ती हुए युवाओं को यूनिफॉर्म देने के लिए आ रही गाड़ी का एक वीडियो इन बेशर्म झूठों ने बड़ी बेशर्मी से वायरल किया और दावा किया कि यह दिल्ली का है।
  • मकसद साफ था, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को बदनाम करना और देश में अराजकता फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना!
  • जरा सोचिए, सत्ता की भूख में ये लोग किस हद तक गिर गए हैं। बिना सच्चाई की जांच-पड़ताल किए बिना देश में भ्रम फैलाने का एजेंडा चलाया जा रहा है।
  • देश ने इनकी हर साजिश को अच्छी तरह पहचान लिया है! विपक्ष के इस झूठ का पर्दाफ़ाश करने वाला यह वीडियो पूरे देश को देखना चाहिए।