भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट, किरण खेर का टिकट कटा, जानें किसे मिला मौका

Published : Apr 10, 2024, 01:59 PM ISTUpdated : Apr 10, 2024, 02:31 PM IST
kirron kher test corona positive anupam kher wife share health update KPJ

सार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह संजय टंडन को मौका मिला है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर का टिकट भाजपा ने काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को मौका मिला है। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। भाजपा की 10वीं सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल के एक-एक और उत्तर प्रदेश के सात प्रत्याशी हैं।

भाजपा की 10वीं लिस्ट में हैं इन प्रत्याशियों के नाम

चंडीगढ़

1- संजय टंडन- चंडीगढ़

उत्तर प्रदेश

1- जयवीर सिंह ठाकुर- मैनपुरी

2- विनोद सोनकर- कौशाम्बी

3- प्रवीण पटेल- फूलपुर

4- नीरज त्रिपाठी- इलाहाबाद

5- नीरज शेखर- बलिया

6- बी.पी. सरोज- मछलीशहर

7- पारस नाथ राय- गाजीपुर

पश्चिम बंगाल

1- एस.एस. अहलुवालिया- आसनसोल

रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कटा

यूपी के इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कटा है। भाजपा ने उनकी जगह नीरज त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा है। नीरज पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं।

आसनसोल से पहले पवन सिंह को भाजपा ने दिया था टिकट

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा ने पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया था। इसके चलते पार्टी ने यहां से एस.एस. अहलुवालिया को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। पवन सिंह को टिकट दिए जाने के बाद टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने उनके फिल्मों के वीडियो शेयर किए थे। इनमें पवन को कथित तौर पर बंगाली महिलाओं का मजाक उड़ाते दिखाया गया था। इसके बाद पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। पवन ने ट्वीट किया था, "मैं लोगों से किया वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा।" हालांकि भाजपा को यह रवैया पसंद नहीं आया है और उनकी जगह दूसरे नेता को टिकट दे दिया गया।

 

 

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में बोले PM- DMK ने कराया भ्रष्टाचार पर कॉपीराइट, लूट में लगा है परिवार

गाजीपुर में अफजाल अंसारी से होगा पारस नाथ राय का मुकाबला

यूपी के गाजीपुर से पारस नाथ राय को टिकट मिला है। यहां से पहले जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा को उतारे जाने की चर्चा थी। गाजीपुर से समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है। यहां अफजाल अंसारी और पारस नाथ राय के बीच मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें- हेलिकॉप्टर में सवार होकर तेजस्वी ने खाई मछली, सहनी बोले- किसी को मिर्च लगे तो..., देखें वीडियो

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके