
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले बुधवार को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को दोहरा झटका लगा। पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC (Trinamool Congress) प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार किया। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने भी कह दिया कि पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं है।
भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव में पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि आप पंजाब के सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। आप और टीएमसी दोनों विपक्षी इंडिया गुट में सहयोगी हैं। इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
भगवंत मान बोले- पंजाब के सभी 13 सीटें जीतेगी आप
ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बारे में और क्या आप भी इसी रास्ते पर चलेंगे पूछे जाने पर मान ने कहा, "पंजाब में हम ऐसा कुछ भी (कांग्रेस के साथ गठबंधन) नहीं करेंगे। कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है। हमारी पार्टी को राज्य के सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत मिलेगी।"
दरअसल, दिल्ली और पंजाब में सीट शेयरिंग को लेकर आप और कांग्रेस के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बनी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आम चुनाव अकेले लड़ने के आप की पंजाब इकाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
ममता बनर्जी अकेले लड़ेंगी चुनाव
इससे पहले बुधवार को ममता बनर्जी ने घोषणा की कि टीएमसी राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर हुई बातचीत विफल हो गई है। ममता ने कहा, "मैंने उन्हें जो भी प्रस्ताव दिया, उन्होंने सभी को अस्वीकार कर दिया। तब से हमने पश्चिम बंगाल में अकेले जाने का फैसला किया है।"
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने I.N.D.I.A गठबंधन को दिया झटका, जानें क्यों नहीं बनी कांग्रेस के साथ सीटों पर बात?
सूत्रों के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर टीएमसी ने कांग्रेस को दो सीटों की पेशकश की। कांग्रेस इतनी कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थी।
यह भी पढ़ें- Watch Video: असम पुलिस पर खड़गे ने लगाए गंभीर आरोप- राहुल गांधी ने कहा- 'चुप नहीं रहेंगे'
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.