फ्लैशबैक: BJP ने जिन 195 सीटों की लिस्ट जारी की उनमें से 152 पर 2019 में मिली थी जीत

Published : Mar 04, 2024, 01:26 PM ISTUpdated : Mar 04, 2024, 01:47 PM IST
BJP List

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें से 152 सीटों पर पार्टी को 2019 के चुनाव में जीत मिली थी। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार को जारी की। आम चुनाव 543 सीटों के लिए होते हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। बीजेपी ने उन राज्यों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जहां उसका मुकाबला मुख्यरूप से कांग्रेस से है। जिन राज्यों में पार्टी को गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है उनके सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा करने से बचा गया है। भाजपा ने जिन 195 सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की उनमें से पार्टी को 2019 के चुनाव में 152 सीटों पर जीत मिली थी।

2019 के चुनाव में भाजपा द्वारा जारी सीटों का रिजल्ट

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: एक सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा की गई है। यहां हार हुई थी।
  • अरुणाचल प्रदेश: दो सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की गई। दोनों पर जीत मिली थी।
  • असम: 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम बताए गए। इनमें से 9 सीटों पर जीत मिली थी।
  • छत्तीसगढ़: 11 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इनमें से 11 सीटों पर जीत मिली थी।
  • दादर व नगर हवेली एवं दमन एवं दीव: एक सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा की गई। यहां जीत मिली थी।
  • दिल्ली: 5 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई। सभी पर जीत मिली थी।
  • गोवा: एक सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा हुई। यहां जीत मिली थी।
  • गुजरात: 15 सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की गई। सभी सीटों पर जीत मिली थी।
  • जम्मू एवं कश्मीर: 2 सीट के लिए प्रत्याशी बताए गए। दोनों पर जीत मिली थी।
  • झारखंड: 11 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की गई, इनमें से 9 सीटों पर जीत हुई थी।
  • केरल: 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हुई। यहां भाजपा का खाता नहीं खुला था।
  • मध्य प्रदेश: 24 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा हुई। इन सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।
  • राजस्थान: 15 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा हुई। इनमें से 14 पर जीत मिली थी।
  • तेलंगाना: 9 सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा हुई। इनमें से तीन पर जीत मिली थी।
  • त्रिपुरा: एक सीट पर प्रत्याशी का नाम बताया गया है। यहां जीत मिली थी।
  • उत्तराखंड: तीन सीट के उम्मीदवार बताए गए हैं। सभी पर जीत मिली थी।
  • उत्तर प्रदेश: 52 सीटों के उम्मीदवार की घोषणा हुई है। इनमें से 43 सीटों पर जीत मिली थी।
  • पश्चिम बंगाल: भाजपा ने 20 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें से 11 सीटों पर जीत मिली थी।

 

 

यह भी पढ़ें- मंत्रिपरिषद की आखिरी मीटिंग में पीएम मोदी ने दी चुनाव में सोच-समझकर बोलने की सलाह, कहा-विवादास्पद बयान से बचे

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए UP में BJP के 51 प्रत्याशियों की लिस्ट, बनारस से नरेंद्र मोदी-लखनऊ से राजनाथ

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?