Jan ki Baat Exit Poll: बंगाल में बड़ा खेला करने जा रही BJP, जानें अन्य राज्यों में किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीट

Published : Jun 01, 2024, 08:02 PM ISTUpdated : Jun 01, 2024, 08:15 PM IST
BJP will win in Bengal

सार

जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत मिलने वाली है। पार्टी राज्य के कुल 42 में से 21-26 सीटों को जीत सकती है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सात चरणों के चुनाव शनिवार को संपन्न हो गए। इसके साथ ही एग्जिट पोल भी आ गए हैं। जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को बड़ी जीत मिलने जा रही है। NDA को 377 और INDIA को 151 सीटें मिलने की उम्मीद है।

भाजपा को अकेले करीब 327 सीटें मिलने की उम्मीद है। पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रदर्शन को बेहतर किया है। एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा बड़ा खेला करने जा रही है। भाजपा को राज्य की 42 सीटों में से 21-26 सीटों पर जीत मिल सकती है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी TMC को सिर्फ 18-16 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस 2 और CPM को 1 सीट मिल सकती है।

राज्यों में किस पार्टी को मिल सकती हैं कितनी सीटें

  • आंध्र प्रदेश (25 सीट): बीजेपी 2-3, TDP (NDA) 10-14, YSRCP 13-8
  • असम (14 सीट): बीजेपी 9, BPF(NDA) 1, AGP(NDA) 1, AIUDF 1, कांग्रेस 2
  • अरुणाचल प्रदेश (2 सीट): बीजेपी 2, कांग्रेस 0
  • पुरुचेरी (1 सीट): बीजेपी 1-0, कांग्रेस 0-1
  • दमन और दीव (1 सीट): बीजेपी 1, कांग्रेस 0
  • लक्षद्वीप (1 सीट): एनसीपी (अजीत पवार) 1
  • मेघालय (2 सीट): कांग्रेस 1, NPP(NDA) 1
  • चंडीगढ़ (1 सीट): भाजपा 1, कांग्रेस 0
  • मणिपुर (2 सीट): भाजपा 1, कांग्रेस 1-0, NPF 1-0
  • सिक्किम (1 सीट): SKM(NDA) 1
  • नागालैंड (1 सीट): NDPP(NDA)- 1
  • मिजोरम (1 सीट): ZPM- 1
  • दादर और नगर हवेली (1 सीट): भाजपा 1
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1 सीट): भाजपा 1 , कांग्रेस 0
  • दिल्ली (7 सीट): भाजपा 7, कांग्रेस 0, आप 0
  • छत्तीसगढ़ (11 सीट): भाजपा 11, कांग्रेस 0
  • बिहार (40 सीट): भाजपा 14-17, जदयू 12-14, लोजपा (रामविलास) 4-5, हम 1, राजद 6-2, कांग्रेस 2-1 । NDA 32-37, INDIA 8-3
  • गोवा (2 सीट): भाजपा 2, कांग्रेस 0
  • गुजरात (26 सीट): भाजपा 2, कांग्रेस 0
  • हिमाचल प्रदेश (4 सीट): भाजपा 4, कांग्रेस 0
  • हरियाणा (10 सीट): भाजपा 7-8, कांग्रेस 3-2
  • जम्मू और कश्मीर व लद्दाख (6 सीट): भाजपा 2 , कांग्रेस 1, NC(INDIA) 3
  • झारखंड (14 सीट): भाजपा 12, AGSU(NDA) 1, JMM 1
  • कर्नाटक (28 सीट): भाजपा 19-20, कांग्रेस 7-5, JDS (NDA) 2-3
  • केरल (20 सीट): भाजपा 0-1, LDF 3-5, UDF 14-17, कांग्रेस 13-15
  • मध्य प्रदेश (29 सीट): भाजपा 28-29, कांग्रेस 1
  • ओडिशा (21 सीट): भाजपा 15-18, बीजेडी 7-3
  • महाराष्ट्र (48 सीट): भाजपा 25- 27, एनसीपी (अजीत पवार) 2-4, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) 7-10, RSP (NDA) 0-1, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) 9-3, कांग्रेस- 3-2, एनसीपी (शरद पवार) 5-4
  • त्रिपुरा (2 सीट): भाजपा 2, कांग्रेस 0
  • राजस्थान (25 सीट): भाजपा 21-23, कांग्रेस 4-2
  • तमिलनाडु (39 सीट): भाजपा 0-3, कांग्रेस 7-9, DMK 19-22, IUML-1, PMK 0-1, AMMK 1, CPI 1, CPIM 2, VCK 2, AIADMK 0-1
  • उत्तर प्रदेश (80 सीट): NDA 68-74, INDIA 12-6
  • भाजपा 64-70, ApnaDal(NDA) 2, RLD(NDA) 2, SBSP(NDA) 0-1, कांग्रेस 1, SP(INDIA) 11-5
  • पश्चिम बंगाल (42 सीट): भाजपा 21-26, कांग्रेस 2-0, टीएमसी 18-16, सीपीएम 1-0
  • उत्तराखंड (5 सीट): भाजपा 5, कांग्रेस 0
  • पंजाब (13 सीट): भाजपा 2-3, शिरोमणि अकाली दल 1, आप 6-4, कांग्रेस 4-5
  • तेलंगाना (17): भाजपा 9-12, BRS 1-0, कांग्रेस 7-4, AIMIM 1

यह भी पढ़ें- Jan Ki Baat Exit Poll LS Election 2024: 377 सीट के साथ तीसरी बार NDA सरकार, INDIA 151 सीट

यह भी पढ़ें- Lok Sabha election 2024 Exit Poll: एक बार फिर मोदी सरकार, विपक्ष की उम्मीदों पर फिरा पानी, एग्जिट पोल में बड़ा दावा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला