लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जन की बात द्वारा किए गए एग्जिट पोल के अनुसार फिर से देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। भाजपा को 2019 से भी बड़ी जीत मिलने वाली है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाली NDA को चुनाव में बड़ी सफलता मिलने जा रही है। NDA 377 सीटें जीत सकती है। वहीं, विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA 151 सीटों पर सिमट जाएगा। एग्जिट पोल के अनुसार इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ी निराशा हाथ लगने वाली है। पार्टी मात्र 52 सीटों पर सिमट सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जन की बात एग्जिट पोल ने बताया है कि NDA को 377 (+-15), INDIA को 151 (+-10 और अन्य को 15 (+-5) सीटें मिल सकती हैं। पार्टी की बात करें तो भाजपा के पास अकेले बहुमत से अधिक सीटें हो सकती हैं। बीजेपी को 327 (+-15) सीटें मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस के मात्र 52 (+-10) पर सिमटने की उम्मीद है। बता दें कि देश में लोकसभा के चुनाव 543 सीटों पर होते हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है।

50% हो सकता है NDA का वोट शेयर

वोट शेयर की बात करें तो NDA को 50% (+-1%) वोट मिल सकते हैं। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 35% (+-1%) और अन्य का वोट शेयर 15% (+-1%) रहने की संभावना है।

भाजपा को मिल सकती है 2019 से भी बड़ी जीत

जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 2019 के आम चुनाव से भी बड़ी जीत मिल सकती है। 2019 के चुनाव में भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली थी। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस अपने खराब प्रदर्शन में सुधार करती नहीं दिख रही है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली थी। एग्जिट पोल के अनुसार 2024 में कांग्रेस को फिर से 52 के आसपास सीटें मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha election 2024 Exit Poll: एक बार फिर मोदी सरकार, विपक्ष की उम्मीदों फिरा पानी, एग्जिट पोल में बड़ा दावा

3.5 लाख था जन की बात का सैम्पल साइज

बता दें कि जन की बात एग्जिट पोल का सैम्पल साइज 3.5 लाख था। सर्वे में शामिल लोगों को रैंडम आधार पर चुना गया था। जन की बात डेटा शोधकर्ताओं की टीम ने राज्यवार, निर्वाचन क्षेत्रवार और चरणवार सर्वे किया।