एक देश एक चुनाव पर राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात, बोले- हमारी सरकार बनने के बाद 5 साल में कर देंगे लागू

Published : May 06, 2024, 11:26 AM ISTUpdated : May 06, 2024, 11:29 AM IST
Rajnath Singh

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी सभा में कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद पांच साल में एक देश एक चुनाव लागू कर दिया जाएगा।

अमरावती। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक देश एक चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार बनती है तो हम पूरे देश में एक देश एक चुनाव सिस्टम लागू करेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की उपेक्षा की। एनडीए सरकार ने उन्हें सम्मान दिया। भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। भारत जल्द ही तीसरे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

YSRCP के भ्रष्टाचार के कारण आंध्र प्रदेश पर है 13.5 लाख करोड़ रुपए कर्ज

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के जम्मलमाडुगु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने राज्य में वाईएसआर कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि YSRCP के भ्रष्टाचार के कारण राज्य 13.5 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूब गया है।

5 साल में लागू करेंगे एक देश-एक चुनाव

राजनाथ सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। इसके चलते लोगों का YSRCP से मोह भंग हो गया है। अगर राज्य में NDA की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार दूर किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा, "आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं। हम अगले पांच साल में पूरे देश में एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू करेंगे ताकि समय और ऊर्जा की बचत हो।"

यह भी पढ़ें- इटावा में पीएम मोदी ने कहा-सपा और कांग्रेस वाले अपने बच्चों के लिए चुनाव लड़ रहे, योगी और मोदी आपके बच्चों के लिए

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा देश की सबसे पुरानी पार्टी देश के राजनीतिक लैंडस्केप से गायब होने वाली है। वह उसी तरह गायब हो जाएगी जैसे इस धरती से डायनासोर खत्म हो गए। उन्होंने कहा, "10 साल बाद आप किसी भी बच्चे से पूछिएगा, वह कहेगा कि कांग्रेस पार्टी क्या है? राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की तारीफ पाकिस्तान में की जा रही है। गांधी परिवार को भारत में राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें- यूपी में धुआंधार जनसभाओं के बाद प्रभु श्रीराम की शरण में मोदी, दर्शन-पूजा के बाद भव्य रोड शो

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान