लोकसभा चुनाव 2024 पहला चरण: नितिन गडकरी से लेकर नकुल नाथ तक ये हैं मुख्य उम्मीदवार, जानें जरूरी बातें

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ। फेज वन में 102 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान मतदाताओं ने नितिन गडकरी, नकुल नाथ समेत कई बड़े चेहरों के राजनीतिक भाग्य का फैसला किया।

 

Vivek Kumar | Published : Apr 17, 2024 10:30 AM IST / Updated: Apr 19 2024, 04:06 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज के लिए बुधवार प्रचार का अंतिम दिन था। देश के कई राज्यों के 102 लोकसभा सीटों पर फेज वन में मतदान हुआ। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। 4 जून को वोटों की गिनती होगी।

19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। 5 बजे तक जो मतदाता लाइन में रहे उन्हें समय पूरा होने के बाद भी मतदान करने दिया जाएगा। 

पहले चरण के मुख्य प्रत्याशी

जितेंद्र सिंह, भाजपा, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में पहले चरण में मतदान होगा। यहां से भाजपा ने दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। 2014 में जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हराया था। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया था।

नितिन गडकरी, भाजपा, नागपुर, महाराष्ट्र: नितिन गडकरी नागपुर से मौजूदा सांसद हैं। वह पिछले दो बार से नागपुर लोकसभा सीट जीत रहे हैं। 2014 में उन्होंने सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को हराया था। 2019 में गडकरी ने कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले को हराया था।

जतिन प्रसाद, भाजपा, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: भाजपा ने पीलीभीत में वरुण गांधी का टिकट काटकर जतिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। वह योगी आदित्यनाथ सरकार में PWD मंत्री हैं। उनका मुकाबला सपा के भगवत सरन गंगवार से है।

ए राजा, डीएमके, नीलगिरी, तमिलनाडु: डीएमके पार्टी के वर्तमान सांसद ए राजा नीलगिरी से चुनाव मैदान में हैं। वह 2014 में नीलगिरी से लोकसभा चुनाव हार गए थे। 2019 में उन्होंने 5 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। उनका सामना भाजपा के एल मुरुगन से है।

के अन्नामलाई, भाजपा, कोयंबटूर, तमिलनाडु: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला द्रमुक के गणपति पी. राजकुमार और अन्नाद्रमुक के सिंगाई रामचंद्रन से है।

किरेण रिजिजू, भाजपा, अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल पश्चिम सीट से तीन बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मैदान में हैं। उनकी चुनावी लड़ाई अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष नबाम तुकी से हुई है।

गौरव गोगोई, कांग्रेस, जोरहाट-असम: लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई असम के जोरहाट सीट से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में असम के कलियाबोर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता था। 2019 में परिसीमन के कारण वह पड़ोसी जोरहाट सीट पर चले गए। उनका सामना भाजपा उम्मीदवार और जोरहाट के मौजूदा सांसद टोपोन कुमार गोगोई से है।

नकुल नाथ, कांग्रेस, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। 1980 के बाद से कमल नाथ इस सीट से नौ बार जीत चुके हैं। यह उनका गढ़ रहा है। 2019 के चुनावों में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटें जीतीं, लेकिन छिंदवाड़ा में उसे हार मिली थी। नकुल ने भाजपा उम्मीदवार को 37,536 वोटों के अंतर से हराया था।

इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

क्रम संख्याराज्यलोकसभा सीट का नाम
1अंडमान व निकोबार द्वीप समूहअंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
2अरुणाचल प्रदेशअरुणाचल प्रदेश पूर्व, अरुणाचल प्रदेश पश्चिम
3असमडिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर, सोनितपुर
4बिहारऔरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा
5छत्तीसगढ़बस्तर
6जम्मू और कश्मीरउधमपुर
7मध्य प्रदेशछिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, शहडोल
8मणिपुरइनर मणिपुर, आउटर मणिपुर
9मेघालयशिलांग, तुरा
10मिजोरममिजोरम
11नागालैंडनागालैंड
12पुडुचेरीपुडुचेरी
13राजस्थानगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर
14सिक्किमसिक्किम
15तमिलनाडुतिरुवल्लुर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरुम्बुदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलूर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी
16त्रिपुरात्रिपुरा पश्चिम
17उत्तराखंडटेहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधमसिंह नगर, हरिद्वार
18उत्तर प्रदेशपीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर
19पश्चिम बंगालकूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी
20लक्षद्वीपलक्षद्वीप
21महाराष्ट्रनागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, रामटेक

Read more Articles on
Share this article
click me!