प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, भाजपा को मिलेंगी 300 सीटें, 370 तक पहुंचना संभव नहीं

Published : May 21, 2024, 05:17 PM ISTUpdated : May 21, 2024, 05:21 PM IST
Prashant Kishor in bihar

सार

राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024 में करीब 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने पार्टी के लिए 370 सीटें जीतना असंभव बताया है। 

नई दिल्ली। राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को अकेले बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की है। 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि भाजपा को 300 के आसपास सीटें मिल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ व्यापक गुस्सा नहीं है। अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि 370 सीटों पर भाजपा की जीत संभव नहीं है। पार्टी को 300 के आसपास सीटों पर जीत मिल सकती है।

भाजपा के लिए 370 सीटें जीतना असंभव

प्रशांत ने कहा, "जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा 370 सीटें जीतेगी और एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी, मैंने कहा कि यह संभव नहीं है। यह सब कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए की जाने वाली नारेबाजी है। भाजपा के लिए 370 सीटें जीतना असंभव है, लेकिन यह भी पक्का है कि पार्टी 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जाएगी। मुझे लगता है कि भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में जितने सीट मिले थे उतने पाने में सफल रहेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली थी।"

पूर्व और दक्षिण में बढ़ेगी भाजपा के सीटों की संख्या

प्रशांत किशोर ने यह भी समझाया कि उन्हें क्यों लगता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीत लेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में कोई बड़ा नुकसान नहीं हो रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्व में उसकी सीटों में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- खंभे पर चढ़े लोगों से PM बोले- ये नहीं करने दूंगा, छोटी पड़ गई जगह, मैदान में हैं लाखों लोग

उन्होंने कहा, "पहले यह देखिए कि 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीटें कहां से पाई थी। 303 में से 250 उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों से मिले थे। अब सवाल यह है कि क्या उन्हें इस बार इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नुकसान (50 या अधिक सीटें) का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व और दक्षिण में भाजपा की अभी करीब 50 लोकसभा सीटें हैं। माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में भाजपा के वोट शेयर में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि हो रही है। इसलिए पूर्व और दक्षिण में भाजपा के सीटों की संख्या 15-20 बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी तरफ उन्हें उत्तर और पश्चिम में बड़ा नुकसान नहीं हो रहा है।"

यह भी पढ़ें- सांसद जयंत सिन्हा ने नहीं किया चुनाव प्रचार, वोट तक नहीं डाला, भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi-NCR Weather: कोहरा, ठंड और बारिश-कहां क्या होने वाला है? IMD अलर्ट से बढ़ी टेंशन
ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा