पंजाब की महिलाओं ने AAP के झूठे वादों का किया पर्दाफाश, कांग्रेस को भी दिखाया आईना, PM मोदी को लेकर कही ये बात

पंजाब की महिलाओं ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने भी उनके लिए कुछ भी नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि हमारे लिए जो कुछ भी किया है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

sourav kumar | Published : May 21, 2024 7:14 AM IST

Punjab Woman On PM Modi: मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश की जनता अपने पसंदीदा पार्टी को वोट देकर विजयी बनाना चाहती है। इस होड़ में देश की हर प्रमुख पार्टियां अपने-अपने स्तर से जनता की हितों के बारे में सोचकर काम करती है। हालांकि, इस मामले में पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पीछे रह गई है। इस बात की गवाही कोई नेता नहीं बल्कि पंजाब की महिलाओं ने दिया है। उन्होंने उन वादों का पोस्टमार्टम कर दिया, जो वादे अरविंद केजरीवाल की पार्टी और भगवंत मान की पंजाब सरकार ने जनता से किया था। न्यू जंक्शन की मीडिया टीम जब पंजाब में पहुंचकर वहां की जनता से AAP के द्वारा किए गए कामों को लेकर सवाल किया तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। महिला पत्रकार ने AAP के उस योजना के बारे में सवाल किया, जिसके तहत हर महिला को 1 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। इस पर महिला ने कहा कि उन्हें 1 हजार वाली योजना का लाभ नहीं मिला है। झुंड में मौजूद सारी महिलाओं ने एक ही जवाब दिया।

 

Latest Videos

 

पंजाब की महिलाओं ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने भी उनके लिए कुछ भी नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि हमारे लिए जो कुछ भी किया है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि हमें जो कुछ भी दिया है, वो पीएम मोदी ने ही दिया। पत्रकार पूछा कि आप लोग इस लोकसभा चुनाव में किसे वोट देंगे। इस महिलाओं ने कहा कि बीजेपी को। हम कांग्रेस और न ही AAP को वोट देंगे।

पीएम मोदी का नेतृत्व चाहती है पंजाब की जनता

पंजाब की जनता ने AAP और कांग्रेस के झूठे आश्वासनों को खारिज करते हुए कहा कि वे बेरोजगारी को दूर करने और पंजाब को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए और साथ ही सुरक्षा और विकास के लिए देश में पीएम मोदी का नेतृत्व चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: सांसद जयंत सिन्हा ने नहीं किया चुनाव प्रचार, वोट तक नहीं डाला, भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल