अमित शाह ने राहुल से पूछा क्या शरिया कानून से चलेगा देश?, बोले- कांग्रेस के घोषणापत्र से भाजपा के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान

Published : Apr 26, 2024, 12:58 PM ISTUpdated : Apr 26, 2024, 01:03 PM IST
Amit shah

सार

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा है कि देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुत बड़ा उत्साह है। कांग्रेस का घोषणापत्र आने के बाद भाजपा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। 

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। कांग्रेस का घोषणापत्र आने से भाजपा को लाभ हुआ है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या देश शरिया कानून के आधार पर चलेगा?

अमित शाह ने कहा, "आज दूसरे चरण का मतदान पूरे देश में चालू है। अब तक जो रुझान है, लोग भारी संख्या में वोट दे रहे हैं। मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि सुरक्षित और समृद्ध देश व गरीबों के कल्याण के लिए ऐसी पार्टी चुनें जो अपने वादों पर खड़ी रहे। देशभर में पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण, मैं सब दिशा में प्रचार कर भोपाल आया हूं। देशभर में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुत बड़ा उत्साह है। हर जगह पर वह प्रदर्शित हो रहा है।"

कांग्रेस का घोषणापत्र आने से भाजपा के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान

गृह मंत्री ने कहा, "कांग्रेस का घोषणापत्र आने के बाद भाजपा के प्रति लोगों का रुझान और बढ़ा है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में तुष्टिकरण की अपनी पुरानी आदत को फिर से दोहराया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में पर्सनल लॉ को हम आगे बढ़ाएंगे ये बात की है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं। पर्सनल लॉ को आप आगे बढ़ाएंगे तो क्या ये देश अब शरिया के आधार पर चलेगा? किस प्रकार का धर्म निरपेक्ष संविधान आप इस देश में चाहते हो। हमारा संविधान पंथ निरपेक्ष है। देश के कानून धर्म के आधार पर नहीं बन सकते।"

यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे

अमित शाह ने कहा, "भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में साफ कहा है कि हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे। सभी पंथ, मजहब के लोगों के लिए एक ही कानून होगा। हमने तीन तलाक समाप्त किया है। यूसीसी की शुरुआत की है। उसे हम आगे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी पर्सनल लॉ की बात करते हैं। वह देश को खंड-खंड तोड़ने की बात है। सरिया के आधार पर क्या ये देश चलेगा? किसी एक धर्म के कानून के आधार पर ये देश नहीं चल सकता। देश में पर्सनल लॉ नहीं चल सकते। मोदीजी ने गरीबों के लिए जो काम किए हैं उसके कारण गरीबों में मतदान को लेकर बहुत उत्साह है। दलित, आदिवासी, पिछड़ा समाज और गांव के गरीब बहुत उत्साह के साथ मोदी जी के लिए वोटिंग कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हम तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में 1 तारीख के बाद नरेंद्र मोदी को देखेंगे।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

हाथ में त्रिशूल, माथे पर त्रिपुंड..सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी की PHOTOS
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, अब क्या करेंगी ममता दीदी?