अमित शाह से मिले ओडिशा के भाजपा नेता, BJD के साथ गठबंधन पर जल्द आ सकती है बड़ी जानकारी

Published : Mar 13, 2024, 05:19 PM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 05:25 PM IST
Amit Shah

सार

ओडिशा भाजपा के नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर बड़ी जानकारी आ सकती है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले ओडिशा में भाजपा और बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इस संबंध में बड़ी जानकारी आ सकती है।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD (Biju Janata Dal) पहले NDA का हिस्सा थी, लेकिन वह गठबंधन से निकल गई थी। पिछले कुछ समय से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बात चल रही है। ओडिशा भाजपा के नेताओं ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इनमें ओडिशा में भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल और ओडिशा के चुनाव प्रभारी विजयपाल तोमर शामिल थे।

जल्द भाजपा जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

दरअसल, कुछ ही दिन पहले मनमोहन सामल ने कहा था कि चुनावी तैयारी पर पार्टी की बैठक के दौरान बीजेडी के साथ गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। भाजपा जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने वाली है। इसमें ओडिशा के उम्मीदवारों के नाम भी बताए जा सकते हैं।

5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की यात्र की थी। इसके बाद बीजेडी और बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। अगले दिन बीजेडी नेताओं ने भुबनेश्वर में नवीन पटनायक के आवास नवीन निवास पर चार घंटे तक बैठक की। इस बैठक में भाजपा के कई नेता भी मौजूद थे।

2009 में एनडीए से अलग हो गया था बीजेडी

1998 में भाजपा और बीजेडी के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। दोनों पार्टियां मिलकर 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा चुनाव और 2000 व 2004 में विधानसभा चुनाव लड़ीं। इन चुनावों में दोनों को सफलता मिली। 2009 में सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी तो बीजेडी एनडीए से अलग हो गया था।

यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी को उद्धव ठाकरे ने दिया ऑफर- 'बेइज्जत हो रहे हैं तो आ जाइए हमारे साथ', मिला करारा जवाब

बता दें कि ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। यहां BJD की सरकार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में BJD को 12 और बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अग्निपरीक्षा में हुए पास, सरकार बनाए रखने के लिए विश्वासमत किया हासिल

PREV

Recommended Stories

Birch Goa Fire: अरपोरा नाइटक्लब में भयानक आग, 23 लोगों की मौत-आखिर हुआ क्या था?
IndiGo Crisis: इंडिगो CEO को कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में जवाब नहीं तो होगा कड़ा एक्शन