Asianet News | Published : Jun 27, 2024 5:47 AM IST / Updated: Jun 27 2024, 01:11 PM IST

Parliament Session 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रभावशाली अभिभाषण, आपातकाल, पेपर लीक, सेना और सुरक्षा मुद्दों पर रखी बात

सार

लोकसभा सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना अभिभाषण दिया। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला संबोधन रहा। संसद पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा पीठासीन अधिकारी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकसभा स्पीकर औम बिरला और चुनाव आयोग को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने आपातकाल, नीट पेपर लीक, सेना और सुरक्षा समेत अन्य कई मुद्दों पर अपने संंबोधन में चर्चा की। 

12:32 PM (IST) Jun 27

भारत की सुरक्षा से समझौता नहीं, सेनाओं की क्षमताएं बढ़ रहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। सरकार इसके लिए सख्त है और निरंतर इस दिशा में बड़े निर्णय ले रही है। सेना को सशक्त बनाने के लिए आधुनिक हथियारों और तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके रक्षा बजट में भी कोई कटौती नहीं की गई है। 

12:22 PM (IST) Jun 27

राष्ट्रपति के भाषण में इरमजेंसी की त्रासदी दोहराई गई

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण में इरमजेंसी की त्रासदी दोहराई गई। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान पर बार-बार हमले किए गए हैं। इमरजेंसी के दौरान में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वह भारत और सभी देशवासियों के लिए कठिन दौर था।  

12:01 PM (IST) Jun 27

पेपर लीक की घटनाएं रोकने को लेकर सभी दल मिलकर काम करें

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं के बारे में भी विचार रखे। उन्होंने पेपर लीक को लेकर सरकार की ओर से नए कानून की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच के साथ सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को मिलकर एक साथ काम करने की जरूरत है। 

11:47 AM (IST) Jun 27

किसानों को साथ लेकर चली सरकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों को साथ लेकर चली है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत तीन लाख 20 हजार करोड़ रुपये से सरकार किसान भाइयों को लाभ पहुंचा चुकी है। खरीफ की फसलों के एमएसपी पर भी इस बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

11:41 AM (IST) Jun 27

रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के संकप के साथ बढ़ रहा भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ सालों में तेजी से विकास किया है। भारत रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस संकल्प के साथ कार्य करने के चलते आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था की दौड़ में लाकर खड़ा कर दिया है। 

11:33 AM (IST) Jun 27

महिलाओं के अधिक मतदान करने पर जताई खुशी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा चुनाव में इस बार महिलाओं के मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस बार देखा गया है कि दूरदराज के इलाकों और कई राज्यों से संवेदनशील इलाकों में भी महिलाओं ने मतदान किया है। जम्मू कश्मीर में भी महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है जो कि बड़ा बदलाव है।  

11:28 AM (IST) Jun 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने अपने संबोधन में सबसे पहले सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा का स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को शुभकामनाएं दीं और चुनाव आयोग को भी बधाई दी। 


More Trending News