मानसून सत्र की तैयारीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले-बिना रुकावट के चले सत्र, कम हो नारेबाजी

Published : Jun 18, 2021, 09:04 PM IST
मानसून सत्र की तैयारीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले-बिना रुकावट के चले सत्र, कम हो नारेबाजी

सार

लोकसभा स्पीकर ने कहा कि संसद सचिवालय के कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाया गया है। 445 सदस्यों ने अलग से वैक्सीन लगवाया है। बाकी बचे कर्मचारियों व सदस्यों का जल्द वैक्सीन लगवाया जाएगा।

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मानसून सत्र को टाला नहीं जाएगा। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह निश्चित रूप से चलेगा लेकिन इसकी अवधि तय करने का अधिकार कैबिनेट मंत्रियों के कमेटी का है। 

प्लेकार्ड या नारेबाजी में समय बर्बाद नहीं करने की सलाह

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सलाह दिया कि मानसून सत्र में सदन बिना किसी रुकावट के चले इसके लिए प्लेकार्ड या नारेबाजी को करने की जरूरत है। सदन चर्चा, बहस और तर्क के लिए है और हम इसे और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए संवैधानिक रूप से प्रयास कर रहे हैं।

दोनों सदनों के कहने पर सरकार नया संसद बनवा रही

स्पीकर ने कहा कि नया संसद भवन लोकसभा और राज्यसभा के कहने पर बनवाया जा रहा है। वर्तमान संसद भवन भविष्य की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त नहीं है। सदन के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने नए भवन के निर्माण निर्णय लिया था। अगर लोग इस बारे में संसद के बाहर बात करते हैं तो वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

445 सदस्यों ने अलग से वैक्सीन लगवाया

लोकसभा स्पीकर ने कहा कि संसद सचिवालय के कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाया गया है। 445 सदस्यों ने अलग से वैक्सीन लगवाया है। बाकी बचे कर्मचारियों व सदस्यों का जल्द वैक्सीन लगवाया जाएगा। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन
जनगणना 2027: 33 सवालों में देनी होगी कौन-कौन सी जानकारी? इनमें पहली बार क्या होगा?