बड़ी राहत: 162 रु. सस्ता हुआ बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर, जानें महानगरों में कितनी होगी कीमत

कोरोना के कहर के बीच जनता को बड़ी राहत मिली है। लगातार तीसरी बार एलपीजी की कीमतों में कटौती की गई है। 1 मई यानी शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 162.50 रुपए की कटौती की गई है। हालांकि, यह कटौती बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर मिलेगी।
 

Asianet News Hindi | Published : May 1, 2020 6:47 AM IST / Updated: May 01 2020, 02:33 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना के कहर के बीच जनता को बड़ी राहत मिली है। लगातार तीसरी बार एलपीजी की कीमतों में कटौती की गई है। 1 मई यानी शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 162.50 रुपए की कटौती की गई है। हालांकि, यह कटौती बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर मिलेगी।

इस कटौती के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 744 रुपए की जगह 581.50 हो गई है। 

Latest Videos

कोलकाता में 190 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर
वहीं, मुंबई में एलपीजी सिलेंडर अब 579 रुपए में मिलेगा। पहले ये 714.50 रुपए में मिलता था। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 190 रुपए की कटौती की गई है। यह अब 584.50 रुपए का मिलेगा।  वहीं, चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 569.50 रुपए का हो गया है।  

महीने की पहली तारीख पर तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गैस की कीमतों के मुताबिक, घरेलु बाजार में महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतें तय की जाती हैं। यह लगातार तीसरा महीना है, जब सिलेंडर की कीमतों में कमी हुई है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें