दक्षिणी समंदर में लेफ्टिनेंट कमांडर के जन्मदिन का जश्न, नेवी ने जारी किया वीडियो

Published : Feb 08, 2025, 12:13 PM ISTUpdated : Feb 08, 2025, 12:19 PM IST
nevy

सार

दक्षिणी महासागर की चुनौतीपूर्ण लहरों के बीच लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना ने समंदर के बीच मुश्किल हालात मेंअपना जन्मदिन मनाया।

भारतीय नेवी की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के समंदर के बीच मुश्किल हालात में मनाए गए जन्मदिन का वीडियो और तस्वीरें भारतीय नौसेना ने जारी की हैं। नेवी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना का जन्मदिन दक्षिणी महासागर की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अटूट उत्साह के साथ मनाया गया। यहां ऊंची लहरें और अथक हवाएं नाविका सागर परिक्रमा II के दो सदस्यों की सहनशक्ति को परख रहीं थीं। हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे।

 

 

चुनौतीपूर्ण हालात के बीच लेफ्टिनेंट कमांडर का मनाया जन्मदिन

समंदर के बीच, मुश्किल हालात में, सीमित संसाधनों के साथ, भारतीय नौसेना की इन दो जाबांजों ने एक छोटा लेकिन हार्दिक उत्सव आयोजित किया। इससे ये भी साबित हुआ कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी भारतीय नौसेना के जाबांजों का साथ मजबूत रहता है। समुद्र के चुनौतीपूर्ण हालात के बीच, गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं ने दिलना का मनोबल बढ़ाया और उनके रिश्ते को और मजबूत किया। लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ने आक्रामक समुद्र के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी होकर, पूरे राष्ट्र की ओर से दिलना को जन्मदिन की बधाई दी।

यह भी पढ़ें: Kash Patel: कौन हैं काश पटेल, जिनके दुश्मनों की लिस्ट में इन 3 नामों से मचा बवाल

दिलना की केक काटते हुए तस्वीर भारतीय नौसेना ने की जारी

यूं तो ये समंदर के बीच एक छोटा सा जन्मदिन समारोह था लेकिन ये इस बात का भी मार्मिक प्रमाण था कि उनकी बहादुरी और समर्पण को समंदर के उस अशांत पानी से कहीं दूर भी मनाया जा रहा है। दिलना की केक काटते हुए तस्वीर भी भारतीय नौसेना ने जारी की है। भारत के नोसैनिक बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में, समंदर की तेज हवाओं और गहराइयों का सामना करते हुए देश की सेवा में हर वक्त तैयार रहते हैं। ये जिंदगी की खुशियां परिवार से दूर मनाकर भी खुश रहते हैं। दिलना और उनकी साथी ने इसी जज्बे को जिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?