विदेश से लौटी मां मिली पॉजिटिव, फिर सास-ससुर हुए संक्रमित, अब 2.5 साल का मासूम भी आया चपेटे में

Published : Apr 06, 2020, 03:55 PM IST
विदेश से लौटी मां मिली पॉजिटिव, फिर सास-ससुर हुए संक्रमित, अब 2.5 साल का मासूम भी आया चपेटे में

सार

राजधानी लखनऊ में पहले मां कोरोना पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद महिला के सास-ससुर भी कोरोना से संक्रमित थे। इन सब के बीच अब 2.5 साल के मासूम की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला विदेश से लखनऊ लौटी थी।   

लखनऊ. देशभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जानकारों की मानें तो बड़े ही नाजुक दौर में हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें मां, दादा और दादी के बाद 2.5 साल का मासूम भी कोरोना का शिकार हो गया है। 

कनाडा से लौटी थी मां मिली पॉजिटिव 

बच्चे की मां कनाडा से आई थीं टेस्ट के दौरान मासूम की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। पेशे से डॉक्टर महिला लखनऊ की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला हैं। जिसके बाद महिला के सास-ससुर भी कोरोना पॉजिटिव मिले। उनका इलाज लखनऊ के ही सिविल अस्पताल में चल रहा है। इधर बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

11 मार्च को हॉस्पिटल में किया गया था भर्ती 

कनाडा के टोरंटो में रहने वाली 35 वर्षीय महिला डॉक्टर 8 मार्च को लखनऊ आई थीं। वह यहां अपने सास-ससुर के साथ गोमती नगर स्थित घर पर रुकी थीं। 11 मार्च को कोरोना के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थीं। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में आईं तो जांच में पता चला कि वह करोना वायरस से ग्रसित हैं। दोबारा जांच में भी करोना वायरस की पुष्टि हुई।

महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए पूरे परिवार को क्वारंटाइन कर दिया था। महिला के बाद उसके सास-ससुर की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उन्हें सांस लेने में समस्या थी। जिसके बाद उन्हें भी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना का हाल 

प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गाजियाबाद में टूरिस्ट वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर साहिबाबाद में रविवार को 5 महिलाओं समेत 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी को क्वारैंटाइन में भेजा गया है। ये सभी पिछले महीने तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।  

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के कुल संक्रमितों में 94 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। अभी तक जमात से जुड़े 1 हजार 302 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 1 हजार को क्वारैंटाइन किया गया है। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 278 हो गई है। इसके साथ ही राहत भरी खबर है कि नोएडा में रविवार को एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आए हैं। जबकि लखनऊ में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हो गई है।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम