
Madhya Pradesh Assembly Election 2023: कर्नाटक में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर शानदार बहुमत के साथ जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भी बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही घेरने की रणनीति बनाई है। बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने '50% कमीशन सरकार' के नाम से अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने पोस्टर भी जारी किया है, जिस पर लिखा है कि 50% लाओ, फोन पे काम कराओ।
मध्य प्रदेश की सड़कों पर पोस्टरों की बाढ़
कांग्रेस ने अपने अभियान को मजबूत ढंग से चलाते हुए पूरे राज्य के शहरों को पोस्टर्स से भर दिया है। कांग्रेस के क्यूआर कोड के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों वाले पोस्टरों की बाढ़ ला दी है। साथ ही सोशल मीडिया चैनल्स पर भी कैंपेन को काफी तेज किया गया है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इन पोस्टर्स और स्लोगन्स को खूब चलाया है। इसमें...इंदौर के विजयनगर की सड़कों पर शिवराज का भ्रष्टाचार।... 50% लाओ, फोन पे काम कराओ।...मध्यप्रदेश की जनता जानती है, 50% कमीशनखोरों को पहचानती है।...पंचलाइन के साथ खूब शेयर किए गए हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 12 जून को एमपी चुनाव अभियान शुरू किया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी ने 12 जून को पार्टी के अभियान की शुरूआत की। कर्नाटक की तरह यहां भी जनता के लिए पांच वादे करते हुए सरकार बनते ही लागू करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पांच वादों में 1500 रुपये हर महीने राज्य की महिलाओं को देना, लोगों को 500 रुपये की रेट पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराना, 100 यूनिट तक राज्य में बिजली मुफ्त देना साथ ही राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना शामिल है। इस साल दिसंबर के आसपास चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी ने राज्य कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ओपीएस बहाल कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में भी सरकार बनते ही लागू करेंगे।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.