
भोपाल. मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए आज केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन(Union Minister L Murugan) ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मप्र विधानसभा में नामांकन भरने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
शिवराज बोले-मध्य प्रदेश की धरती पर स्वागत
इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश को मुरुगन के रूप में मिले हैं। भाजपा के बहुत कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता और प्रशासनिक के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमता के धनी हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर हम सब इनका हृदय से स्वागत करते हैं। निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश के विकास में और यहां की जनता के कल्याण में मुरुगन बहुत अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे। मैं मध्यप्रदेश में उनका स्वागत करता हूं और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
बता दें कि मोदी कैबिनेट के पिछले विस्तार में शामिल हुए डॉ. एल मुरुगन सूचना प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं। वे इस समय संसद के किसी सदन का हिस्सा नहीं हैं। केरल के नमक्कल पारामती में 29 मई 1977 को जन्मे मुरुगन भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष हैं। पेशे से वकील मुरुगन ने मद्रास विश्व विद्यालय से वकालत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वे मानवाधिकार कानून में डॉक्टरेट हैं। कॉलेज के समय से ही मुरुगन संघ से जुड़ गए थे। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
मुरुगन की जीत तय
यह सीट थावरचंद गहलोत के कर्नाटक के गवर्नर बनने के बाद खाली हुई थी। चूंकि कांग्रेस जीत के आंकड़े से काफी दूर है, इसलिए मुरुगन का राज्यसभा जाना तय है। भाजपा को जीत के लिए 114 सदस्यों का समर्थन चाहिए, जबकि उसके पास 125 हैं। कांग्रेस के पास सिर्फ 95 विधायक हैं।pic.twitter.com/aS2LWyJES8
यह भी पढ़ें-
TMC नेता सुष्मिता देव का Rajya Sabha में निर्विरोध जाना तय, BJP को नहीं मिला जिताऊ कैंडिडेट
पंजाब सीएम चन्नी का ऐलान: जनता बाहर खड़ी रहे और कलक्टर अंदर चाय पीये, ऐसा नहीं चलेगा, बेरोकटोक मिलेगी जनता
आजादी का अमृत महोत्सव: 75 साल पहले स्वराज के लिए काम किया, अब आत्मनिर्भर बनने के लिए करना होगा काम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.