किसान आंदोलन के खिलाफ आज महापंचायत, दिल्ली-हरियाणा से 36 बिरादरी के हजारों लोग होंगे शामिल

Published : Jun 20, 2021, 08:16 AM IST
किसान आंदोलन के खिलाफ आज महापंचायत, दिल्ली-हरियाणा से 36 बिरादरी के हजारों लोग होंगे शामिल

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा और दिल्ली के दर्जनों लोग बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। जांटी रोड सिंघु स्कूल के पास सेरसा गांव में लोग इकट्ठा होंगे। करीब 3 हजार लोग शामिल हो सकते हैं।

नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर किसान पिछले सात महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब किसानों के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हरियाणा के कई गांवों ने 36 बिरादरी की महापंचायत बुलाई है।

करीब 3 हजार लोग शामिल होंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा और दिल्ली के दर्जनों लोग बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। जांटी रोड सिंघु स्कूल के पास सेरसा गांव में लोग इकट्ठा होंगे। करीब 3 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। किसान आंदोलन की वजह से हो रही परेशानियों से निपटने के लिए ये इकट्टा हो रहे हैं। 

आंदोलन के समर्थन और विरोध करने वालों के बीच टकराव उस वक्त भी बढ़ गया था जब कुछ दिनों पहले टिकरी बॉर्डर पर मुकेश नाम के युवक ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। लोगों ने इसका आरोप किसान नेताओं पर लगाया। इसके बाद से यहां के हालात ज्यादा बिगड़ने लगे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Brics 2026: क्या 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ब्रिक्स-हड़ताल के बीच देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Gaurav Bhatia Case: कोर्ट ने CJP नेताओं को फटकारा, जानें दिपके-दास और रांका पर क्या हुआ?