कोरोना : बंगाल और झारखंड के बाद महाराष्ट्र ने 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन, जानें क्या हैं नए नियम

Published : Jun 29, 2020, 03:52 PM ISTUpdated : Jun 29, 2020, 04:07 PM IST
कोरोना : बंगाल और झारखंड के बाद महाराष्ट्र ने 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन, जानें क्या हैं नए नियम

सार

कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दिया था। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 1.64 लाख केस सामने आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 7429 लोगों की मौत हुई है। 

मुंबई. कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दिया था। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 1.64 लाख केस सामने आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 7429 लोगों की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां रविवार को 5 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। इसी को देखते हुए उद्धव सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। 

पहले जैसे नियम रहेंगे जारी
सरकार ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन में पहले की तरह ही सभी जरूरी सेवाओं से जुड़ीं दुकानें खुलती रहेंगी। वहीं, ऑड-इवन डे के तहत अन्य सामानों की दुकानों को भी खोला जा सकता है। सीमित संख्या के साथ दफ्तर भी खुलते रहेंगे। 

- ई कॉमर्स कंपनियां जरूरी और गैरजरूरी सामान की डिलीवरी कर सकेंगी।
- रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी। 
- सभी कंस्ट्रक्शन के काम हो सकेंगे। 
- सरकारी दफ्तरों में 15% या 15 लोगों (जो भी ज्यादा हो) को काम करने की अनुमति।
- प्राइवेट दफ्तर 10% या 10 लोगों (जो भी ज्यादा हों) के साथ खुल सकेंगे। 

स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगा सकते हैं अधिकारी
मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा, स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक, संबंधित जिला कलेक्टर, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर जरूरी प्रतिबंध लागू कर सकते हैं। इसके अलावा गैर जरूरी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

धीरे धीरे मिलेगी छूट 
सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को साफ कर दिया था कि प्रदेश से लॉकडाउन अभी नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी पॉजिटिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते 30 जून के बाद लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। हालांकि, सीएम ने ये भी कहा कि इसमें धीरे-धीरे छूट दी जाएगी।

सीएम उद्धव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिक मात्रा में भीड़भाड़ की गई तो लॉकडाउन का कठोरता से पालन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि अनलॉक शुरू होने पर कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है। राज्य सरकार ने अधिक से अधिक टेस्ट करवाना शुरू किया है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

बंगाल और झारखंड में भी 31 जुलाई तक लॉकडाउन का ऐलान
महाराष्ट्र से पहले बंगाल और झारखंड में भी 31 जुलाई तक लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए थे कि इस लॉकडाउन में मेट्रो चलने की अनुमति दी जा सकती है। राज्य में लोगों को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक की छूट दी गई है।

वहीं, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है। 31 जुलाई तक राज्य में सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह या मेला या कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा। जिन सेवाओं की अभी छूट दी गई है। वह जारी रहेगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Middle East Crisis Flight Cance: 1,221 भारतीय, 388 विदेशी फ़्लाइट्स कैंसिल, 58 चलेंगी
मौत ऐसे भी हो सकती है, कुछ सेकंड में ही जिंदगी खत्म, ये Video दिल दहला देगा