महाराष्ट्र सरकार अपनाएगी दिल्ली का एजुकेशन मॉडल, केजरीवाल बोले करेंगे हर संभव मदद

Published : Feb 21, 2020, 09:58 PM IST
महाराष्ट्र सरकार अपनाएगी दिल्ली का एजुकेशन मॉडल, केजरीवाल बोले करेंगे हर संभव मदद

सार

महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के बीच शिक्षा वयवस्था को लेकर चर्चा हुई। इस मीटिंग के बाद सामंत ने कहा कि वो दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था से प्रभावित हैं और महाराष्ट्र में भी इसी पैटर्न में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना चाहते हैं। 

नई दिल्ली. महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के बीच शिक्षा वयवस्था को लेकर चर्चा हुई। इस मीटिंग के बाद सामंत ने कहा कि वो दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था से प्रभावित हैं और महाराष्ट्र में भी इसी पैटर्न में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना चाहते हैं। इसी के चलते दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वो महाराष्ट्र सरकार की इस काम में हर संभव मदद करेंगे। 

दोनों राज्यों के पास बहुत कुछ सीखने का मौका 
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से बातचीत के बाद सामंत ने बताया कि आगे चलकर दिल्ली सरकार और महाराष्ट्र सरकार शिक्षा को लेकर गठबंधन करेंगी और दोनों राज्यों की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा "महाराष्ट्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधार में दिल्ली सरकार महाराष्ट्र सरकार की हर संभव मदद करेगी। यह सहकारी संघवाद का उत्कृष्ट उदाहरण है। दोनों राज्य एक दूसरे से काफी कुछ सीख सकते हैं।" 

एजुकेशन मॉडल के दम पर जीता चुनाव 
गौरतलब है कि हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था जमकर चर्चा में रही थी। राज्य की जनता ने इस व्यवस्था को पसंद भी किया और 70 में से 62 सीटें फिर केजरीवाल को पकड़ा दी। इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार भी दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में बदलाव करना चाह रही है। केजरीवाल ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। 

PREV

Recommended Stories

पीएम मोदी का स्पेशल डिनर: बसों से आए NDA सांसद, हर टेबल पर खास इंतजाम
11 दिसंबर की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, देखें मेस्सी के सुनहरे जूतों से लेकर बर्फीली झीलों तक...