महाशिवरात्रि पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और शंकर महादेवन होंगे सद्गुरु आश्रम के आध्यात्मिक रतजगा में शामिल

Published : Mar 06, 2024, 12:05 AM IST

MahaShivaratri 2024: तमिलनाडु में आदियोगी की प्रतिमा के सामने ईशा महाशिवरात्रि बड़े धूमधाम और जश्न के साथ मनायी जाती है। इस बार महाशिवरात्रि पर सद्गुरु आश्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन शोभा बढ़ाएंगे। 

PREV
14

देश में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित सालाना कार्यक्रम में इस साल भी, रात भर चलने वाले उत्सव में सद्गुरु द्वारा निर्देशित गहन ध्यान, मधुर संगीत और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। इस विशाल उत्सव को 8 मार्च को शाम 6 बजे से 9 मार्च सुबह 6 बजे तक दुनियाभर में 22 भाषाओं में सद्गुरु के यूट्यूब चैनेल पर और मुख्य मीडिया नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

24

सद्गुरु, लाइव और ऑनलाइन दर्शकों को आधी रात में और ब्रह्म मुहूर्तम में शक्तिशाली ध्यान का मार्गदर्शन करेंगे। वे "शिव की भव्य रात" पर अपनी रीढ़ को सीधा रखने के महत्व पर जोर देते हैं। सद्गुरु कहते हैं: इस दिन का महत्व यह है कि मानव शरीर में ऊर्जा का उछाल होता है। इसलिए हम इस रात को जागते हुए, जागरूक रहकर, अपनी रीढ़ को सीधा रखकर बिताना चाहते हैं ताकि हम जो भी साधना कर रहे हैं, उसमें प्रकृति की ओर से भरपूर मदद मिले।

34

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सितारों भरे इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और मंच पर शंकर महादेवन, गुरदास मान, पवनदीप राजन, राथिजित भट्टाचार्जी, महालिंगम, मूरालाल मारवाड़ा जैसे प्रसिद्ध कलाकारों और वी ब्रोढा, पैराडॉक्स, एमसी हीम, धारावी प्रोजेक्ट जैसे रैपर्स; फ्रेंच संगीतकारों, साउंड्स ऑफ ईशा, और ईशा संस्कृति की प्रस्तुतियां होंगी।

उत्सव की शुरुआत ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना से होगी जो तत्वों को शुद्ध करने वाली एक शक्तिशाली योग प्रक्रिया है। इसके बाद लिंग भैरवी महायात्रा, सद्गुरु के प्रवचन, विस्फोटक ध्यान और शानदार आदियोगी दिव्य दर्शनम होगा, जो योग की उत्पत्ति को दर्शाने वाली एक शक्तिशाली दृश्य यात्रा है।

44

हाल के वर्षों में, ईशा महाशिवरात्रि उत्सव ने लगातार स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड तोड़े हैं। 2022 में महाशिवरात्रि के लाइव स्ट्रीम ने सुपर बाउल और ग्रैमी दोनों के दर्शकों की संख्या को पार कर लिया। 2023 में 14 करोड़ लाइव दर्शकों की संख्या के साथ, ईशा महाशिवरात्रि विश्व स्तर पर सबसे बड़े और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले आध्यात्मिक उत्सव के रूप में उभरा। 2024 में भारत में मल्टीप्लेक्सों की चेन पीवीआर आईनॉक्स के साथ जुड़कर यह उत्सव और भी भव्य होने का वादा करता है। पहली बार देश भर में चुनिंदा बड़ी स्क्रीनों पर 12 घंटे के उत्सव को लाइव स्ट्रीम करने के लिए ईशा महाशिवरात्रि उत्सव इतिहास रच रहा है।

यह भी पढ़ें:

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए पंजाब के 7 युवक रूस में फंसे, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध करने को किया जा रहा मजबूर

Recommended Stories