Republic Day Beating Retreat Ceremony से बापू की पसंदीदा भजन को हटाया गया, 1950 से लगातार बजाया जाता रहा धुन

Published : Jan 22, 2022, 07:53 PM IST
Republic Day Beating Retreat Ceremony से बापू की पसंदीदा भजन को हटाया गया, 1950 से लगातार बजाया जाता रहा धुन

सार

'अबाइड विद मी' धुन को 1950 से लगातार बीटिंग रिट्रीट में बजाया जाता रहा है। हालांकि, 2020 में भी इसे रिपब्लिक डे फेस्टिव से हटा दिया गया था। लेकिन काफी विवाद के बाद इसे 2021 में शामिल कर लिया गया था। 

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का पसंदीदा भजन धुन 'अबाइड विद मी' (Abide with me) इस बार गणतंत्र दिवस (Republic day ceremony) पर नहीं सुनाई देगा। बीटिंग रिट्रीट (Beating Retreat) के लिए इस बार 26 धुनों की जो लिस्ट बनाई गई है, उसमें 'अबाइड विद मी' को ड्राप कर दिया गया है। इस धुन को रिपब्लिक डे समारोह के अंतिम दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से एक दिन पहले 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के आखिर में बजाया जाता रहा है। 1950 से लगातार यह धुन बीटिंग रिट्रीट में बजाया जाता रहा है। 

दो सालों से हटाया जा रहा

'अबाइड विद मी' धुन को 1950 से लगातार बीटिंग रिट्रीट (Beating retreat) में बजाया जाता रहा है। हालांकि, 2020 में भी इसे रिपब्लिक डे फेस्टिव (Republic Day beating retreat ceremony) से हटा दिया गया था। लेकिन काफी विवाद के बाद इसे 2021 में शामिल कर लिया गया था। भारतीय सेना (Indian Army) ने शनिवार को पूरे प्रोग्राम का ब्रोशर जारी किया है। इसमें इस धुन का जिक्र 26 धुनों में नहीं है।

'अबाइड विद मी' भजन के बारे में जानिए

'अबाइड विद मी' भजन को स्कॉटिश कवि हेनरी फ्रांसिस लाइट ने 1847 में लिखा था। इस भजन की धुन प्रथम विश्वयुद्ध में काफी लोकप्रिय हुई थी। बेल्जियम से फरार हुए ब्रिटिश सैनिकों की मदद करने वाली ब्रिटिश नर्स इडिथ कैवेल ने जर्मन सैनिकों के हाथों मरने से पहले इस गीत को गाया था। महात्मा गांधी ने इस धुन को भारत में कई जगह बजवाया था। इसके बाद यह धुन भारत में भी लोकप्रिय हुई। बापू ने साबरमति आश्रम में इस धुन को सबसे पहले सुना। आश्रम में मैसूर पैलेस बैंड ने इसे प्ले किया था। फरि यह धुन यह आश्रम की भजनावलि में 'वैष्णव जन तो', 'रघुपति राघव राजाराम' और 'लीड काइंडली लाइट' के साथ शामिल कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:

Republic Day parade में भव्य फ्लाईपास्ट: 75 लड़ाकू विमान आजादी के 75 साल पूरे होने पर करेंगे ताकत का मुजाहिरा

आतंक का आका Pakistan कर रहा भारत के खिलाफ बड़ी साजिश, ड्रग तस्करों का इस्तेमाल कर भेज रहा IED

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत