Gandhi V/s Godse: सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड में आया-नाथूराम गोडसे जिंदाबाद, जानिए क्या है इसकी वजह

Published : Nov 16, 2021, 09:39 AM ISTUpdated : Nov 16, 2021, 09:51 AM IST
Gandhi V/s Godse: सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड में आया-नाथूराम गोडसे जिंदाबाद, जानिए क्या है इसकी वजह

सार

twitter पर एक बार फिर 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद'  ट्रेंड पकड़ गया है। इससे पहले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) की जयंती पर भी नाथूराम गोडसे ट्रेंडिंग टॉपिक बनकर सामने आया था।

नई दिल्ली. twitter पर एक बार फिर 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड पकड़ गया है। बता दें कि 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे(,Nathuram Godse) ने महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई थी। 15 नवंबर, 1949 को गोडसे के अलावा नारायण आप्टे को अंबाला जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया था। twitter पर 15 नवंबर से 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' टॉपिक ट्रेंड में है।

तस्वीरें और कमेंट्स के जरिये सपोर्ट कर रहे लोग
नाथूराम गोडसे का सपोर्ट करने लोगों ने twitter पर उनके फोटोज शेयर किए हैं। एक जगह 500 के नोट पर गांधी की जगह उनका फोटो लगाकर दिखाया गया है। कई लोगों ने लिखा कि देश बचा गए नाथूराम। बता दें कि मेरठ में एक पंडित अशोक शर्मा के सानिध्य में गोडसे का 72वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान हिंदू महासभा के नेता पंडित नाथूराम गोडसे के साथ नाना आप्टे की मूर्ति स्थापित की गई है।

गांधी जयंती पर भी ट्रेंड में आया था यही टॉपिक
2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भी 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' टॉपिक ट्रेंड में आया था। इससे विवाद की छिड़ गया था। तब BJP सांसद वरुण गांधी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। वरुण गांधी ने इसे लेकर एक tweet किया था। वरुण गांधी ने कहा था- वरुण गांधी ने कहा कि जो लोग 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' tweet कर रह हैं, वे देश को गैर जिम्मेदार तरीके से शर्मसार कर रहे हैं। भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है। ये महात्मा हैं, जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 'गोडसे जिंदाबाद' ट्वीट करने वाले देश को गैर-जिम्मेदाराना शर्मसार कर रहे हैं। 

Dream Girl फेम राज शांडिल्य ने गांधी जयंती पर किया था 'गोडसे' पर फिल्म का ऐलान
आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) और नुसरत भरूचा(Nushrratt Bharuccha) अभिनीत Dream Girl  के जरिये सुर्खियां बंटोरने वाले फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज शांडिल्य ने गांधी जयंती(2 अक्टूबर) पर एक बड़ी कंट्रोवर्सी को जन्म दिया था। उन्होंने नाथूराम गोडसे पर फिल्म बनाने का ऐलान किया था। राज शांडिल्य ने asianetnews से कहा था कि जो किसी ने नहीं दिखाया, वो हम दिखाएंगे। राज ने बताया फिल्म जनवरी से शूट पर जाएगी। बता दें कि मूलत: झांसी के रहने वाले और भोपाल से इंजीनियरिंग कर पढ़ाई करने वाले राज ने अपनी नई फिल्म जनहित में जारी की शूटिंग मप्र के चंदेरी में की है। क्लिक करके पढ़ें


यह भी पढ़ें
Big Controversy: गांधी जयंती पर twitter पर ट्रेंड हुआ नाथूराम गोडसे जिंदाबाद; वरुण गांधी बोले-ये शर्मनाक है
सावरकर V/s कांग्रेस: राजनाथ बोले-खुद से नहीं, 'गांधी' के कहने पर लगाई थी दया याचिका; वे महानायक थे और रहेंगे

pic.twitter.com/Otl9Azik8i

pic.twitter.com/76cHKZP37h

 

PREV

Recommended Stories

वंदे मातरम् की आवाज से क्यों डर गई कांग्रेस? संसद में PM मोदी ने खोला इतिहास का काला चिट्ठा
वंदे मातरम: हिंदी या बंगाली में नहीं इस भाषा में लिखा गया था राष्ट्रीय गीत, कम लोग जानते हैं सच