दिल्ली में आप के साथ गठबंधन से कांग्रेस की परेशानी बढ़ी, दो नेताओं ने छोड़ दी पार्टी

Published : May 01, 2024, 11:50 AM ISTUpdated : May 01, 2024, 11:56 AM IST
Mallikarjun Kharge

सार

दिल्ली कांग्रेस के दो बड़े नेताओं नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने आप के साथ गठबंधन को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन किया है। आप और कांग्रेस दोनों विपक्षी दलों के मोर्चे INDIA में शामिल हैं। हालांकि दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं को आप के साथ गठबंधन रास नहीं आ रहा है। इसके चलते दो बड़े नेताओं नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। दिल्ली में आम चुनाव के लिए मतदान होने हैं। इससे पहले नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस की परेशानी बढ़ गई है।

दोनों नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अलग-अलग पत्रों में पार्टियों को छोड़ने के लिए कांग्रेस और आप के गठबंधन को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है। इस्तीफा देने वाले नीरज बसोया पूर्व विधायक हैं। वह पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक थे।

उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, "मैं दिल्ली में आप के साथ पार्टी के गठबंधन से व्यथित होकर आपको पत्र लिख रहा हूं। मैंने विनम्रतापूर्वक कहा है कि इस गठबंधन से दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बदनामी और शर्मिंदगी हो रही है। मेरा मानना है कि एक स्वाभिमानी पार्टी नेता के रूप में मैं अब पार्टी से नहीं जुड़ सकता। मैं पार्टी के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मेरे जैसे आम आदमी को पिछले 30 वर्षों में सभी अवसर देने के लिए मैं सोनिया गांधी को धन्यवाद देता हूं।"

नसीब सिंह ने देविंदर यादव को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर जताई नाराजगी

पूर्व विधायक और उत्तर पश्चिम दिल्ली के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नसीब सिंह ने भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने दविंदर यादव को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा, "दविंदर यादव ने अब तक पंजाब में अरविंद केजरीवाल के झूठे एजेंडे पर हमला किया है। उन्हें दिल्ली में AAP और उसके सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा और समर्थन करने के लिए कहा गया है।"

यह भी पढ़ें- अमित शाह के फर्जी वीडियो पर बोले राजीव चंद्रशेखर, पाकिस्तान से थी जिसकी उम्मीद, कांग्रेस ने कर दिया

बता दें कि कांग्रेस के दो नेताओं ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लवली ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ मतभेदों के चलते दिल्ली इकाई प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव हैं।

यह भी पढ़ें- चंपत राय ने राहुल गांधी के बयान को किया खारिज, कहा-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किया गया था आमंत्रित

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास
'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी