Watch Video: असम पुलिस पर खड़गे ने लगाए गंभीर आरोप- राहुल गांधी ने कहा- 'चुप नहीं रहेंगे'

Published : Jan 24, 2024, 10:46 AM ISTUpdated : Jan 24, 2024, 10:47 AM IST
rahul gandhi

सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंची, जहां पर राहुल गांधी और असम पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। 

Bharat Jodo Nyay Yatra. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि असम से चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्व सरमा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, जब कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंची, जहां पर राहुल गांधी और असम पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यात्रा रोकी जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा कांग्रेस नेता पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

 

 

असम पुलिस और कांग्रेस कार्ययर्ताओं में झड़प

असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस की झड़प के एक दिन बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को लेटर लिखा है। गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच टकराव हो गई थी, जिसके बाद राज्य की हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मसले पर हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी नक्सलियों की रणनीति अपना रहे थे, जो कि असम की संस्कृति से मेल नहीं खाती है। यही वजह है कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

कांग्रेस नेता ने लेटर में क्या लिखा है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने अमित शाह को लिखा कि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली है लेकिन जिस तरह से असम पुलिस ने बर्ताव किया है, वह सुरक्षा से भी जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने लिखा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ कांग्रेस के पोस्टर हटाए बल्कि जगह-जगह पर कांग्रेस की न्याय यात्रा को रोकने का भी प्रयास किया। आगे लिखा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ असम पुलिस खड़ी रही और वे यात्रा को रोकने का कार्य करते रहे। यह घटनाएं बताती हैं कि राज्य सरकार भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी की सुरक्षा को भी तोड़ा गया और टीम के कुछ साथियों के साथ मारपीट भी की गई।

यह भी पढ़ें

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न: PM मोदी ने बताया केंद्रीय योजनाओं का विजन, कहा- ‘पिछड़ों-वंचितों का हक सबसे ऊपर’

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह