ममता बनर्जी ने की नूपुर शर्मा को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग, कहा- देश की एकता बनाए रखने के लिए यह जरूरी

Published : Jun 09, 2022, 03:07 PM ISTUpdated : Jun 09, 2022, 03:09 PM IST
ममता बनर्जी ने की नूपुर शर्मा को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग, कहा- देश की एकता बनाए रखने के लिए यह जरूरी

सार

ममता बनर्जी ने नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की और मांग किया कि आरोपी नेता को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि देश की एकता भंग न हो। उन्होंने कहा कि मैं सभी जातियों, पंथों, धर्मों और समुदायों के अपने सभी भाइयों और बहनों से आम लोगों के व्यापक हित में शांति बनाए रखने की अपील करती हूं।

कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद के संबंध में निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा की गई टिप्पणी और उसके बाद हुए विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की और मांग किया कि आरोपी नेता को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि देश की एकता भंग न हो।

ममता बनर्जी ने इस संबंध में कई ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मैं कुछ विनाशकारी भाजपा नेताओं द्वारा हाल ही में जघन्य और नृशंस अभद्र टिप्पणियों की निंदा करती हूं। इसके चलते न केवल हिंसा फैली बल्कि देश के ताने-बाने का विभाजन हुआ और शांति व सौहार्द में गड़बड़ी हुई। 

 

 

उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि आरोपी नेता को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि देश की एकता भंग न हो और लोगों को मानसिक पीड़ा का सामना न करना पड़े। मैं सभी जातियों, पंथों, धर्मों और समुदायों के अपने सभी भाइयों और बहनों से आम लोगों के व्यापक हित में शांति बनाए रखने की अपील करती हूं।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी