बीरभूम से ममता ने दिखाई ताकत, निकाली 5 किमी लंबी पदयात्रा, बोलीं- कुछ विधायक ले जाने से नहीं टूटेगी TMC

Published : Dec 29, 2020, 03:34 PM IST
बीरभूम से ममता ने दिखाई ताकत, निकाली 5 किमी लंबी पदयात्रा, बोलीं- कुछ विधायक ले जाने से नहीं टूटेगी TMC

सार

प बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इससे पहले सियासी संग्राम शुरू हो चुका है। इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम में पद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा वाले यहां हर हफ्ते आते हैं, फाइव स्टार वाला खाना खाते हैं, लेकिन ऐसे दिखाते हैं, जैसे आदिवासी के साथ खाना खा रहे हैं।

कोलकाता. प बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इससे पहले सियासी संग्राम शुरू हो चुका है। इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम में पद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा वाले यहां हर हफ्ते आते हैं, फाइव स्टार वाला खाना खाते हैं, लेकिन ऐसे दिखाते हैं, जैसे आदिवासी के साथ खाना खा रहे हैं। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने टीएमसी विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा, कुछ विधायकों के ले जाने से उनकी पार्टी नहीं टूटेगी। 

ममता बनर्जी ने कहा, हम 365 दिन गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के साथ हैं, लेकिन भाजपा वाले फर्जी वीडियो फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव से पहले पैसा खर्च करने का आरोप भी लगाया।

पैसे ले लो, लेकिन वोट हमें ही दो- ममता
ममता ने कहा, भाजपा यहां पैसों को झोंक रही है। उन्होंने जनता से अपील की, अगर वे (भाजपा) पैसे दें, तो ले लो, लेकिन वोट हमें ही देना। इतना ही नहीं ममता ने कहा, भाजपा राष्ट्रगान में भी बदलाव करना चाहती है। बंगाल की संस्कृति पर निशाना साधा जा रहा है। उन्हें लगता है कि कुछ विधायक खरीदने से टीएमसी टूट जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा।
 

ममता ने कहा, बंगाल की संस्कृति को नष्ट करने की साजिश रची जा रही। उन्होंने कहा, भाजपा वालों हिंसा और विभाजनकारी राजनीति बंद करो। 

PREV

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
गोवा नाइटक्लब आग: लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड में हिरासत की पहली तस्वीरें