यूजर ने लिखा- सर मैं आपका फैन हूं, बर्थडे पर कार दे दो, महिंद्रा बोले- मेरा धंधा बंद हो जाएगा

Published : Aug 17, 2019, 02:01 PM ISTUpdated : Aug 17, 2019, 02:38 PM IST
यूजर ने लिखा- सर मैं आपका फैन हूं, बर्थडे पर कार दे दो, महिंद्रा बोले- मेरा धंधा बंद हो जाएगा

सार

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा देश के जाने-माने उद्योगपति के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। ट्विटर पर उनके 71 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। 

मुंबई. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा देश के जाने-माने उद्योगपति के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। ट्विटर पर उनके 71 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसी तरह का वाकया शुक्रवार को हुआ, जब एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे अपने बर्थडे पर कार गिफ्ट करने को कहा। 

दरअसल, एक विपुल नाम के यूजर ने लिखा, आनंद महिंद्रा, सर मैं आपका बड़ा फैन हूं। क्या आप मुझे मेरे जन्मदिन पर एक 'थार' गिफ्ट कर सकते हैं। हालांकि, उस यूजर को भी यह यकीन नहीं होगा कि आनंद महिंद्रा उसके इस ट्वीट का रिप्लाई करेंगे। लेकिन आनंद ने इस ट्वीट का जवाब भी दिया।

उन्होंने लिखा, ''आज का शब्द है CHUTZPAH, इसक मतलब है कि अति आत्मविश्वास या दुस्साहस। आप विपुल के आत्मविश्वास या दुस्साहस को प्यार करें या नफरत करें। लेकिन विपुल के इस CHUTZPAH को पूरे नंबर। लेकिन विपुल दुर्भाग्य से मैं आपको हां नहीं कर सकता। मेरा धंधा बंद हो जाएगा।''

स्वतंत्रता दिवस पर सब्जी वाले की तारीफ की
महिंद्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर एक सब्जी विक्रेता के राष्ट्रप्रेम की तारीफ की थी। उसने गाजर, मूली और भिंडी को बांधकर तिरंगे की शक्ल दी थी। महिंद्रा ने ट्वीट किया था, ''दिन ढल चुका है, यह तस्वीर मेरे दिमाग में मजबूती से ठहर जाएगी। यह एक विनम्र सब्जी विक्रेता की देश के प्रति जिम्मेदारी और भरोसा है। भावनाओं के इजहार के लिए यह सबसे सस्ता लेकिन शक्तिशाली संकेत है। जय हिंद।''

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG फिर ₹2 महंगी, 2 हफ़्तों में जनता पर चौथी बड़ी मार
Top 10 Morning News: क्वाड बैठक से रूस की धमकी तक, दुनिया में बढ़ा तनाव-सुबह की टॉप 10 खबरें