
Crime News: राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस को एक महीना भी नहीं बीता था कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 32 वर्षीय तेजेश्वर की शादी के ठीक एक महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एक नहर से बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजेश्वर की शादी 18 मई को हुई थी और वह 17 जून से लापता था।
तेजेश्वर पेशे से प्राइवेट लैंड सर्वेयर और डांस टीचर था। उसकी मौत के मामले में परिवार ने पत्नी ईश्वर्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ईश्वर्या का किसी और के साथ अफेयर था और उसी के चलते उसने अपनी मां सुजाता के साथ मिलकर तेजेश्वर की हत्या कर दी। पुलिस ईश्वर्या और उसकी मां से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने उन पर लगे आरोपों को न तो सही बताया है और न ही गलत। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
तेजेश्वर के परिवार का कहना है कि ईश्वर्या की मां सुजाता बैंक में काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ईश्वर्या का एक बैंक कर्मचारी के साथ रिश्ता था। इसी दौरान सुजाता को ताजेश्वर से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी पहले फरवरी में तय थी, लेकिन उस वक्त ईश्वर्या अचानक लापता हो गई थी। कुछ समय बाद वह लौटी और तेजेश्वर से अपने प्यार का इजहार करके शादी कर ली।
तेजेश्वर के परिवार ने पहले ही उसे इस शादी के लिए मना किया था लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। अब परिवार को शक है कि शादी के बाद ईश्वर्या और उसकी मां ने मिलकर तेजेश्वर की हत्या की साजिश रची है।
यह भी पढ़ें: MP में महिलाओं के लिए शुरू हुआ स्किल कोर्स, अब 8वीं पास भी कमाएगी अच्छा पैसा!
तेजेश्वर की मौत ऐसे वक्त में हुई है जब इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या का मामला पूरे देश में सुर्खियों में है। राजा की शादी 11 मई को सोनम से हुई थी और दोनों मेघालय घूमने गए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए थे और 2 जून को राजा की लाश खाई में मिली थी। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। 8 जून को सोनम ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया और बाकी आरोपी भी गिरफ्तार किए गए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.