जिससे डर रहा था पूरा देश वही हुआ, तब्लीगी जमात में शामिल पिता अपने 9 महीने के बच्चे के लिए बना खतरा

Published : Apr 18, 2020, 03:00 PM ISTUpdated : Apr 18, 2020, 03:06 PM IST
जिससे डर रहा था पूरा देश वही हुआ, तब्लीगी जमात में शामिल पिता अपने 9 महीने के बच्चे के लिए बना खतरा

सार

उत्तराखंड में 9 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा था और कोरोना संक्रमित मिला था। यह बच्चा उत्तराखंड में हाल ही में मिले 3 संक्रमितों में से एक है।   

देहरादून. उत्तराखंड में 9 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा था और कोरोना संक्रमित मिला था। यह बच्चा उत्तराखंड में हाल ही में मिले 3 संक्रमितों में से एक है। 

हालांकि, अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि बच्चे का पिता कब संक्रमित पाया गया और वह कब तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुआ था। 

उत्तराखंड में अब तक 40 संक्रमित मिले 
उत्तराखंड में अब तक 40 संक्रमित केस मिले हैं। यहां शुक्रवार को तीन नए केस सामने आए हैं। बच्चे को क्वारंटाइन के लिए देहरादून के एक स्कूल में रखा गया है। वहीं, बच्चे का पिता उन 10 लोगों में से है, जो तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे और दून अस्पताल में आइसोलेशन में भर्ती हैं। हालांकि, बच्चे की मां संक्रमित नई पाई गई। 

बच्ची के अलावा दो और लोग संक्रमित मिले
बच्ची के अलावा दो और लोग शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक महिला अफसर है, जो नैनिताल में एक हॉस्पिटल में तैनात थी, जहां तब्लीगी जमात के लोगों का इलाज चल रहा था। 

भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 14600 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 496 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 2 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र और दिल्ली में पाए गए हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TCS Nashik Case: HR हेड का दावा झूठा, फिर क्या थी निदा खान की भूमिका?
Nari Shakti Vandan Act 2026: महिला आरक्षण नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष vs सरकार-लोकसभा में नया बवाल