ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए सेक्स चेंज कराकर बना था लड़की, अब इस वजह से कर ली आत्महत्या

मध्यप्रदेश के इंदौर में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां सेक्स परिवर्तन कराकर युवक से लड़की बने एक शख्स ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अफसर सुरेश बुनकर ने रविवार को यह जानकारी दी। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2020 1:53 PM IST

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां सेक्स परिवर्तन कराकर युवक से लड़की बने एक शख्स ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अफसर सुरेश बुनकर ने रविवार को यह जानकारी दी। 

बुनकर ने बताया कि पलक (26) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मंदिर में शादी की थी। वह पिछले 8 साल से उसके साथ रह रहा था। उसने शनिवार को यहां के चंदन नगर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

शारीरिक समस्याओं के चलते डिप्रेशन में थी
उन्होंने बताया कि हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, लोगों ने बताया कि पलक डिप्रेशन में थी। उसे सेक्स परिवर्तन के बाद शारीरिक समस्याएं हो रही थीं। जिससे कुछ दिन पहले से वह अवसाद में थी। उसके शव का एमवाई हॉस्पिटल में पोस्ट मार्टम कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this article
click me!