BRICS Summit 2026 के गाला डिनर में खांडवी, गुच्ची, पनीर लबाबदार, बाजरा पुलाव, जलेबी और शहतूत फिरनी समेत खास भारतीय व्यंजन परोसे गए।
नई दिल्ली में आयोजित BRICS Summit 2026 में दुनिया के कई बड़े नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए। शिखर सम्मेलन के पहले दिन 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित गाला डिनर भी खास आकर्षण रहा। इस डिनर के मेन्यू में भारतीय खानपान की अलग-अलग परंपराओं और क्षेत्रीय स्वादों को शामिल किया गया। गाला डिनर के लिए तैयार किए गए मेन्यू में खांडवी, मशरूम कबाब, पनीर लबाबदार, गुच्ची मार्मिक, गाजर-बीन पोरियल, बाजरा पुलाव और चुकंदर रायता जैसे व्यंजन शामिल रहे। वहीं, मिठाई में ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी और शहतूत फिरनी परोसी गई।
BRICS Gala Dinner में भारतीय व्यंजनों की खास झलक
- गाला डिनर के स्टार्टर में सबसे पहले खांडवी मिले-फ्युइल रखा गया।
- यह भाप में पके बेसन के रोल से तैयार किया गया व्यंजन है, जिसे सरसों, नारियल और करी पत्तों का तड़का दिया गया।
- इसे केसर आम, माइक्रो ग्रीन्स और दही की ड्रेसिंग के साथ परोसा गया।
- इसके साथ खुम्ब गलौटी भी मेन्यू का हिस्सा रहा। इसमें नरम पैन-ग्रिल्ड मशरूम कबाब को पुदीने के दानों के साथ तैयार कर शीरमल ब्रेड पर परोसा गया।
मुख्य व्यंजनों में पनीर से लेकर हिमालयी गुच्ची तक
- मुख्य व्यंजनों में पनीर लबाबदार शामिल था। इसमें नरम पनीर के टुकड़ों को प्याज और टमाटर की गाढ़ी ग्रेवी में पकाया गया।
- मेन्यू में खास तौर पर गुच्ची मार्मिक भी शामिल रही।
- इसमें हिमालयी मोरेल मशरूम और नरम शतावरी को केसर, किशमिश और ममरा बादाम के साथ धीमी आंच पर पकाया गया।
- इस तरह मेन्यू में भारत के अलग-अलग हिस्सों के स्वाद और सामग्री को एक साथ पेश करने की कोशिश दिखाई दी।
मेहमानों ने दक्षिण भारतीय स्वाद भी चखा
- गाला डिनर के मुख्य व्यंजनों में गाजर-बीन पोरियल भी परोसा गया।
- यह गाजर और हरी बीन्स से तैयार किया गया व्यंजन है, जिसे सुगंधित दक्षिण भारतीय मसालों में नारियल तेल के साथ भूना गया।
- इसके ऊपर ताजा कसा हुआ नारियल डाला गया।
- इसके अलावा थक्कली बेल्ले सारू भी मेन्यू में था। यह अरहर दाल से तैयार किया गया हल्का शोरबा है, जिसमें ताजे टमाटर और करी पत्तों का स्वाद शामिल किया गया।
ये भी पढ़ें : BRICS 2026: जिस होटल में ठहरे जिनपिंग वो बना ‘नो फ्लाई जोन’, कैसा है 24 घंटे का सुरक्षा घेरा
बाजरा पुलाव और चुकंदर रायता
- मेन्यू में बाजरा पुलाव को भी जगह दी गई। इसे सुगंधित बासमती चावल और बाजरे को मसालों और मौसमी सुगंधित सामग्री के साथ पकाकर तैयार किया गया।
- इसके साथ चुकंदर रायता परोसा गया, जिसमें ठंडे दही के साथ चुकंदर और ताजी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया।
- मेहमानों के लिए विभिन्न प्रकार की भारतीय ब्रेड भी रखी गईं।
मिठाई में दिखा दिल्ली और पारंपरिक भारतीय स्वाद
- डिनर के अंत में मिठाई के तौर पर ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम जलेबी के साथ परोसी गई। इसमें मौसमी फलों और हल्की फेंटी हुई क्रीम को कुरकुरी मीठी जलेबी के साथ जोड़ा गया।
- इसके अलावा शहतूत फिरनी भी मेन्यू का हिस्सा रही। दूध और चावल से धीमी आंच पर तैयार की गई इस पारंपरिक मिठाई को मीठे शहतूत और गोल्डन लीफ से सजाया गया।
ये भी देखें : BRICS 2026: पहले दिन की 10 सबसे दमदार तस्वीरें, एक फ्रेम में दिखे मोदी-जिनपिंग-पुतिन
BRICS Summit 2026 में भारतीय संस्कृति और स्वाद की झलक
- BRICS Summit 2026 भारत के लिए सिर्फ कूटनीतिक और आर्थिक चर्चाओं का मंच नहीं रहा, बल्कि यहां भारतीय संस्कृति, खानपान और क्षेत्रीय विविधता को भी दुनिया के सामने पेश करने का अवसर मिला।
- गाला डिनर के मेन्यू में गुजरात की खांडवी से लेकर दक्षिण भारतीय पोरियल, हिमालयी गुच्ची, बाजरा और पुरानी दिल्ली की जलेबी तक अलग-अलग भारतीय स्वादों को शामिल किया गया।
- इस खास मेन्यू के जरिए विदेशी मेहमानों के सामने भारतीय खानपान की विविधता, पारंपरिक सामग्री और आधुनिक प्रस्तुति को एक साथ पेश किया गया।


