एन बीरेन सिंह होंगे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Published : Mar 20, 2022, 05:00 PM ISTUpdated : Mar 20, 2022, 05:24 PM IST
एन बीरेन सिंह होंगे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

सार

मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को भाजपा ने राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। रविवार को इंफाल में हुई मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में एन बीरेन सिंह को चुना गया।

इंफाल। मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को भाजपा ने राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। रविवार को इंफाल में हुई मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) को चुना गया।

भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और अन्य भाजपा विधायकों ने मणिपुर के सर्वसम्मति से चुने गए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को सम्मानित किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी। केंद्र सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान दे रही है।

गौरतलब है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 60 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। चुनाव में जीत के बाद से ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को फिर से सीएम की कुर्सी दिए जाने की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इसपर मुहर लग गई। 

यह भी पढ़ें- Inside Story: बीजेपी के मंत्रीमंडल में शामिल हो सकती हैं ये महिलाएं, नए चेहरों को भी मिलेगी जगह

चर्चा में था टी विश्वजीत सिंह का भी नाम
बता दें कि शनिवार को एन बीरेन सिंह ने कहा था कि उन्होंने कभी भी सीएम या किसी अन्य पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा। वह भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राज्य में अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेगा। दरअसल, बीजेपी विधायक टी विश्वजीत सिंह का नाम भी सीएम पद के लिए संभावित विकल्प के तौर पर चर्चा में था। मणिपुर में भाजपा की लगातार दूसरी सरकार होगी। भाजपा ने नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के समर्थन से राज्य में पिछली सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री के रूप में बीरेन सिंह को चुना गया था।

यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडितों पर जुर्म के लिए गुलाम नबी ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, कहा- कांग्रेस ने भी लोगों को बांटा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Chhath Puja 2026: 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी! उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ
U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग ने पिता को सुनाया पाकिस्तान का अनोखा किस्सा, क्या है 'सीताराम' का राज? WATCH