CBI अफसर बन घर में घुसे 5 बदमाश, खिलौने वाली बंदूक से मणिपुर सीएम के भाई को कर लिया किडनैप

Published : Dec 14, 2019, 06:20 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:23 AM IST
CBI अफसर बन घर में घुसे 5 बदमाश, खिलौने वाली बंदूक से मणिपुर सीएम के भाई को कर लिया किडनैप

सार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के भाई को कोलकाता में कुछ अज्ञात लोगों ने किडनैप कर लिया। पुलिस ने बताया कि पांच लोग कोलकाता में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के भाई तोंगब्राम लुखोई सिंह के अपार्टमेंट में घुस गए और उनका अपहरण कर लिया। 

कोलकाता. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के भाई को कोलकाता में कुछ अज्ञात लोगों ने किडनैप कर लिया। पुलिस ने बताया कि पांच लोग कोलकाता में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के भाई तोंगब्राम लुखोई सिंह के अपार्टमेंट में घुस गए और उनका अपहरण कर लिया। पुलिस ने हालांकि कुछ ही घंटे में उन्हें मुक्त करा लिया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें दो मणिपुर के रहने वाले हैं।

15 लाख रुपए की मांगी फिरौती
 पुलिस ने बताया शुक्रवार को पांच लोग खिलौने वाली बंदूक लेकर यहां न्यू टाऊन इलाके में सिंह के किराए के मकान में घुस गए और उन्हें व उनके एक सहयोगी को वहां से अगवा कर लिया। बाद में आरोपियों ने सिंह की पत्नी को फोन किया और 15 लाख रुपएकी फिरौती मांगी।


                                                                                मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह

पांचों आरोपी हुए गिरफ्तार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सिंह की पत्नी की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। उसने शुक्रवार शाम को ही दोनों को मुक्त कराया और मध्य कोलकाता के बनियापुकुर से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांच आरोपियों में दो मणिपुर के, दो कोलकाता के और एक पंजाब के हैं।

पुलिस को बेनियापुकुर में आरोपियों के ठिकाने पर छापे के दौरान उनके पास से दो वाहन और तीन खिलौने वाली बंदूक और दो लाख रुपए नकद मिले। पुलिस अधिकारी ने कहा, पैसों के लिए अपहरण किया गया। आरोपी मणिपुर के किसी व्यक्ति के लिए काम कर रहे थे। इसी व्यक्ति ने पूरी साजिश रची थी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Gas Crisis : सूरत में गैस संकट से मजदूरों का पलायन!
Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, जानें आपके शहर का ताजा रेट