
नेशनल डेस्क। मणिपुर में सेना के जवानों पर गांव की महिलाओं के समूह ने हमला कर 11 उपद्रवियों को छुड़वा लिया। जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान कुछ लोगों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया था। जवान उपद्रवियों को अपनी कस्टडी में लेकर जब्त हथियारों के साथ लौट रहे थे तभी बीच रास्ते में उनपर गांव की महिलाओं ने हमला कर दिया और 11 उपद्रवियों को छुड़ा ले गईं। जवानों ने हवाई फायरिंग भी की लेकिन महिलाएं पीछे नहीं हटीं। हथियारों को भी वह नहीं ले जाने जा रही थीं लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली जिसके बाद जवान वहां से जब्त हथियार लेकर जा सके।
पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ी था हथियारों से भरी दो एसयूवी मणिपुर
मणिपुर में बिष्णुपुर के पास महार रेजीमेंट के जवानों ने कुंबी इलाके में पेट्रोलिंग के गौरान दो एसयूवी नजर आई। जवानों ने गाड़ी रुकवाई तो उसमें सवार कुछ लोग हथियार छोड़कर फरार हो गए। गश्त के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा कुंबी इलाके में की जा रही पैट्रोलिंग के दौरान उन्होंने दो एसयूवी रोकी, जिसके बाद उस वाहन में बैठे लोग हथियार छोड़ फरार हो गए। जवान हथियार लेकर लौट रहे थे कि गांव की महिलाएं एकत्र हो गईं और जाम लगा दिया। वे जवानों को हथियार भी नहीं ले जाने दे रही थीं।
पढ़ें मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, देर रात कैंप पर की गोलीबारी
हवाई फायरिंग के बाद भी नहीं हटीं महिलाएं
मणिपुर में जवानोंं से महिलाएं पूरी ताकत के साथ भिड़ गई थीं। जवानोे ने हवाई फायर कर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास किया लेकिन वे अड़ी रहीं। 11 उप्रदवियों को भी वह जवानों के कब्जे से छुड़ाने में कामयाब रहीं। बाद में पुलिस के पहुंचने पर हालात संभले।
पुलिस के हथियार अपने साथ ले जाने के आश्वासन पर हटाया जाम
आक्रोशित महिलाएं जवानों को हथियार नहीं ले जाने दे रहीं थीं। बाद में पुलिस पहुंची और आश्वासन दिया कि हथियार वे अपने साथ ले जाएंगे। इसके बाद महिलाओं ने जाम हटाया और जवानों को वहां से जाने दिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.