मणिपुर के सीएम एन.बीरेन सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात: बोले-स्थिति से कराया अवगत, 13 जून के बाद हिंसा नहीं

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह रविवार की सुबह इंफाल से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने ट्वीटर हैंडल से अपडेट किया।

Dheerendra Gopal | Published : Jun 25, 2023 3:21 PM IST / Updated: Jun 25 2023, 08:52 PM IST

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर ताजा अपडेट देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह को उन्होंने बताया कि 13 जून के बाद से हिंसा की कोई बड़ी वारदात राज्य में नहीं हुई है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस हिंसा को रोकने में सक्षम साबित हो रहे हैं। राज्य में हिंसा काफी हद तक नियंत्रित है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की यह मुलाकात, मणिपुर मुद्दे पर हुई ऑल पार्टी मीटिंग के एक दिन बाद हुई है।

गृहमंत्री से उनके दिल्ली स्थित आवास पर की मुलाकात

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह रविवार की सुबह इंफाल से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने ट्वीटर हैंडल से अपडेट किया। एन बीरेन सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर को सामान्य स्थिति में वापस लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।

क्या ट्वीट किया मणिपुर के मुख्यमंत्री ने?

मणिपुर के सीएम एन.बीरेन सिंह ने ट्वीट किया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मणिपुर की स्थितियों से अवगत कराया। राज्य अमित शाह जी की कड़ी निगरानी में है। राज्य और केंद्र सरकार हिंसा को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। पिछले सप्ताह से काफी हद तक हिंसा को नियंत्रित किया जा चुका है। सिंह ने कहा कि 13 जून के बाद से हिंसा के कारण किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने हमें स्थायी शांति प्राप्त करने की दिशा में अपने काम को मजबूत करने की सलाह दी और शांति सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर में प्रत्येक हितधारक से सहयोग भी मांगा।

शनिवार को हुई थी मणिपुर पर ऑल पार्टी मीटिंग

मणिपुर की स्थिति पर नई दिल्ली में एक सर्वदलीय मीटिंग शनिवार को हुई थी। इस मीटिंग की अध्यक्षता अमित शाह ने की थी। तीन घंटे तक चली बैठक में अठारह राजनीतिक दल, पूर्वोत्तर के चार सांसद और क्षेत्र के दो मुख्यमंत्री शामिल हुए। गृह मंत्री ने ऑल पार्टी मीटिंग में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन से ही हिंसा प्रभावित राज्य की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान खोजने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। मणिपुर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा में 13 जून के बाद से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति को शांत करने और मणिपुर में विभिन्न समुदायों के बीच जल्द से जल्द शांति और विश्वास बहाल करने में मदद के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा।

यह भी पढ़ें:

निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी के कार्यकाल में भारतीय मुस्लिमों पर सवाल करने वालों पर दिया जवाब

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
UGC NET Exam 2024 से पहले जरूर जान लें ये नियम, नहीं होगी कोई भी परेशानी
'PM का चुप रहना ठीक नहीं' NEET मामले में कपिल सिब्बल ने उठाए कई सवाल, जांच को लेकर रखी बड़ी मांग
Jyotiraditya Scindia ने मंच से जमकर की मध्य प्रदेश सीएम Mohan Yadav की तारीफ, सुनिए क्या कहा
Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal